Move to Jagran APP

Jamshedpur Weather : बारिश के बाद गिरा तापमान ; जानिए अगले सात दिन कैसा रहेगा जमशेदपुर का मौसम

Jamshedpur Weather. झारखंड के जमशेदपुर में बारिश बाद ठंड में इजाफा हुआ है। शनिवार को भी बारिश होने का अनुमान है। अगले एक सप्ताह तक न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जाएगी। ऐसे में सावधान रहने की जरूरत है। असावधानी बरतना परेशानी में डाल सकता है।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Fri, 29 Jan 2021 11:00 AM (IST)Updated: Fri, 29 Jan 2021 07:06 PM (IST)
झारखंड के जमशेदपुर में बारिश के साथ सुबह का आगाज हुआ। कल भी बारिश होगी।

जमशेदपुर, जासं। Jamshedpur Weather जमशेदपुर शहर में झमाझम बारिश हुई। वहीं, आसमान भी काले बादलों से घिरा हुआ है। इससे ठंड एक बार फिर से बढ़ गई है। सुबह से ही आसमान बादलों से घिरा हुआ था। बाद में बारिश भी शुरू हो गई । बारिश तो थोड़ी देर बाद थम गई, लेकिन धूप के दर्शन नहीं हुए।

loksabha election banner

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, 30 जनवरी को भी आसमान बादलों से घिरा रहेगा और बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं, शहर का न्यूनतम तापमान 11.3 व अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अगले एक सप्ताह तक न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जाएगी। जिससे ठंड भी बढ़ने की संभावना बढ़ गई है।

सात दिन कोहरा व धुंध से नहीं मिलेगी निजात

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, अगले सात दिन कोहरा व धुंध से निजात नहीं मिलने वाली है। 30 जनवरी से लेकर चार फरवरी तक सुबह में कोहरा व धुंध छाए रहेगा। एक व दो फरवरी को न्यूनतम तापमान घटकर नौ डिग्री सेल्सियस पहुंच जाएगा। ऐसे में लोगों को अपने सेहत को लेकर अधिक अलर्ट होने की जरूरत है। खासकर हृदय, अस्थमा व ब्रेन से संबंधित मरीजों को। ब्रह्मानंद नरायणा अस्पताल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. संतोष गुप्ता ने बताया कि ठंड में हार्ट अटैक व ब्रेन स्ट्रोक के मामले तेजी से बढ़ जाते हैं। ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ी भी है। ऐसे में आप ठंड से बचने का हर संभव प्रयास करें। सुबह में जरूरत पड़े तभी घर से निकलें।

ये रहा अगले सात दिन का पूर्वानुमान

  • तिथि          -     न्यूनतम                - अधिकतम
  • 29 जनवरी -      11.3                    -   27.8
  • 30 जनवरी -       14.0                   -   26.0
  • 31 जनवरी  -      10.0                   -   25.0
  • 1 फरवरी    -       9.0                     -  25.0
  • 2 फरवरी    -       9.0                    -    26.0
  • 3 फरवरी    -       11.0                   -    27.0
  • 4 फरवरी    -       11.0                   -     28.0

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.