President Odisha Tour: चक्रवात के कारण टला राष्ट्रपति का दौरा अब 4 नवंबर से, जानिए दो दिनों का पूरा शेड्यूल
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का ओडिशा दौरा चक्रवात के कारण स्थगित होने के बाद अब 4 और 5 नवंबर को होगा। ...और पढ़ें

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मयूरभंज जिले में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी, अनेक विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगी
HighLights
मयूरभंज में कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगी।
बदामपहाड़-पुरी एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगी राष्ट्रपति।
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अपने दो दिवसीय दौरे पर आगामी 4 नवंबर को ओडिशा पहुंच रही हैं।
इस दौरान वे मयूरभंज जिले में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी, अनेक विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगी और बदामपहाड़-पुरी दैनिक एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगी।
पूर्व में उनका यह दौरा 28-29 अक्टूबर को प्रस्तावित था, लेकिन चक्रवाती तूफान के कारण इसे स्थगित कर एक सप्ताह के लिए आगे बढ़ा दिया गया था।
4 नवंबर: दौरे के पहले दिन का कार्यक्रम
राष्ट्रपति 4 नवंबर की सुबह 10 बजे पश्चिम बंगाल के कलाईकुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगी, जहां से हेलीकॉप्टर द्वारा ओडिशा के दंडबोस एयरपोर्ट उतरेंगी।
- सुबह 11:15 बजे: मयूरभंज के बहल्दा स्थित ऐतिहासिक मां किचकेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी।
- दोपहर 12:30 बजे: ओडिशा स्वास्थ्य विभाग व पीडी हिंदुजा अस्पताल के एमओयू तथा नेफ्रोलॉजी मेडिकल अभियान कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद रायरंगपुर सदर अस्पताल का जायजा लेंगी।
- दोपहर 03:30 बजे: रायरंगपुर के कचहरी मैदान से मां किचकेश्वरी मंदिर, 37 जाहेर, रायरंगपुर गौशाला और आदिवासी सोशल एजुकेशनल एंड कल्चरल एसोसिएशन भवन का शिलान्यास करेंगी।
- खेल व रेल सौगात: वे रायरंगपुर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में नए स्पोर्ट्स हॉस्टल के निर्माण की घोषणा करेंगी। इसके साथ ही 18411/18412 बदामपहाड़-पुरी दैनिक एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगी।
- रात्रि विश्राम: शाम को वे अपने रायरंगपुर स्थित पैतृक आवास पहुंचेंगी, जहां वे रात्रि विश्राम करेंगी।
5 नवंबर: दौरे के दूसरे दिन का शेड्यूल
- सुबह 09:00 बजे: महुइधा के वार्ड-1 स्थित लक्ष्मी मंडल में माता की पूजा-आरती करेंगी और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का भ्रमण करेंगी।
- सुबह 10:30 बजे: मयूरभंज में रक्षा मंत्रालय द्वारा पूर्व सैनिकों के लिए निर्मित नए CSD कैंटीन का दौरा करेंगी और तीन वीर नारियों (शहीद वीरांगनाओं) को सम्मानित करेंगी।
- दोपहर 12:15 बजे: गोरुमोहिषानी स्थित आयरन कॉलेज में बने बहुउद्देश्यीय कौशल विकास केंद्र में पौधारोपण करेंगी। इसके बाद रायरंगपुर टाउन हॉल में सिकल सेल से पीड़ित मरीजों के साथ संवाद करेंगी।
- दोपहर 03:00 बजे: राष्ट्रपति दंडबोस व कलाईकुंडा एयरपोर्ट होते हुए वापस नई दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी।
राष्ट्रपति भवन की ओर से इस आधिकारिक दौरे का विस्तृत कार्यक्रम ओडिशा और पश्चिम बंगाल सरकार के मुख्य सचिवों को भेज दिया गया है।
