विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UPSC Result 2023: यूपीएससी में जमशेदपुर की स्वाति को मिली 17वीं रैंक, बनीं झारखंड टॉपर; पढ़ें कैसा रहा सफर

Published: Tue, 16 Apr 2024 05:12 PM (IST)

UPSC Result 2023 यूपीएससी ने सिवलि सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट मंगलवार को जारी कर दिया। उत्तर प्रदेश के आदित्य ...और पढ़ें

UPSC Result 2023: यूपीएससी में जमशेदपुर की स्वाति को मिली 17वीं रैंक, बनीं झारखंड टॉपर (फोटो- जागरण)
UPSC Result 2023: यूपीएससी में जमशेदपुर की स्वाति को मिली 17वीं रैंक, बनीं झारखंड टॉपर (फोटो- जागरण)

HighLights

  1. आरंभिक पढ़ाई देश के कई हिस्सों में हुई- स्वाति शर्मा
  2. मैट्रिक की परीक्षा आर्मी सैकेंडरी स्कूल कोलकाता से की

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। UPSC Result 2023 यूपीएससी की परीक्षा में जमशेदपुर की बिटिया ने सफलता हासिल की है। कालिका नगर मानगोवासी पूर्व थल सैनिक (सीएमपी) संजय शर्मा की बेटी स्वाति शर्मा को अखिल भारतीय स्तर पर 17वीं रैंक हासिल की है।

यह रैंक प्राप्त कर वह झारखंड टॉपर बनी है। यूपीएससी की परीक्षा में 17वीं रैंक लाने वाली स्वाति शर्मा ने बताया कि पिता सेना में थे। इसलिए, आरंभिक पढ़ाई देश के कई हिस्सों में हुई।

स्वाति ने मैट्रिक की परीक्षा आर्मी सैकेंडरी स्कूल कोलकाता से पास की। इसके बाद 12वीं की पढ़ाई उन्होंने जमशेदपुर के साकची स्थित टैगोर एकेडमी से पूरी की। इसके बाद 2019 में उन्होंने बिष्टुपुर स्थित जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज से राजनीति विज्ञान से एमए किया।

नहीं ली कोचिंग, वर्ष 2022 में गई दिल्ली

स्वाति शर्मा ने अपनी इस उपलब्धि में परिजनों एवं शिक्षकों का हाथ बताते हुए कहा कि उन्होंने यूपीएससी की पढ़ाई के लिए कोचिंग नहीं ली। हां, इसके लिए 2022 में दिल्ली गई थी। वहां जाकर विभिन्न कोचिंग संस्थानों का टेस्ट सीरीज लिया और वहां जहां भी साप्ताहिक टेस्ट होता था उसमें वह भाग लेती थी।

उन्होंने बताया कि 2022 नवंबर से 2023 मई तक वहीं रहकर यूपीएससी की तैयारी की। इस कारण सफलता प्राप्त हुई। पूरा डेढ़ साल सिर्फ यूपीएससी पर केंद्रित था।

तीसरे प्रयास में मिली सफलता

छात्रों को संदेश देते हुए स्वाति शर्मा ने कहा कि परीक्षाओं में असफलता से घबराना नहीं है। यूपीएससी की वर्तमान सफलता उन्होंने तीसरे प्रयास में प्राप्त हुई। पहले प्रयास में तो वह प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण नहीं कर पाई। दूसरे प्रयास में प्रारंभिक परीक्षा तो उत्तीर्ण हुई, लेकिन उसके बाद की परीक्षाओं में वह उत्तीर्ण नहीं हुई। तीसरी बार प्रारंभिक परीक्षा 2023 मई को दी थी।

इसका रिजल्ट जून को आया था। उसके बाद सितंबर में मेंस हुआ था। इंटरव्यू में 2024 के जनवरी माह में हुआ था। वह पेंटिंग की शौकीन है और मूवी देखना भी उसे पसंद है। इंटरनेट मीडिया के बारे में उन्होंने कहा कि इसमें वह एक्टिव है। उनका कहना है कि सकारात्मक कार्यों के लिए इसका उपयोग जरूरी है, यह आज के युग के लिए आवश्यक भी हो गया है, लेकिन इसे आदत न बनाएं।

ये भी पढ़ें- 

UPSC CSE Result 2023: पापा लग रहा कुछ ज्यादा हो गया... रिजल्ट देखने के बाद ऐसा था टॉपर आदित्य का रिएक्शन


UPSC Result 2023 : झारखंड के अभ्यर्थियों ने UPSC में लहराया परचम, पढ़ें किसे मिला कौन सा स्थान