जमशेदपुर में दर्दनाक हादसा, ट्रेलर ने बाइक सवार को 50 मीटर तक घसीटा; टीएमएच में इलाज के दौरान मौत
जमशेदपुर के बर्मामाइंस स्थित सुनसुनिया गेट पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार सागर गोप को टक्कर मार दी, जिससे ...और पढ़ें

घटनास्थल पर लोगों की भीड़ व मृतक सागर गोप का फाइल फोटो।
HighLights
सुनसुनिया गेट पर ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार की मौत।
ट्रेलर ने युवक को 50 मीटर तक घसीटा, गंभीर रूप से घायल।
घायल सागर गोप ने टाटा मुख्य अस्पताल में दम तोड़ा।
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। शहर की सड़कों पर तेज रफ्तार वाहनों का कहर एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ। बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के सुनसुनिया गेट के पास मंगलवार देर रात तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार युवक को चपेट में ले लिया।
टक्कर के बाद ट्रेलर युवक को करीब 50 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान बारीगोड़ा निवासी सागर गोप के रूप में हुई है।
दूर तक घिसटता रहा युवक
बताया जाता है कि सागर गोप बाइक से साकची से बर्मामाइंस की ओर जा रहा था। इसी दौरान बर्मामाइंस की ओर से ट्रेलर साकची की तरफ जा रहा था। सुनसुनिया गेट के पास दोनों वाहनों की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक ट्रेलर की चपेट में आ गया और काफी दूर तक घसीटता चला गया।
घटना की सूचना मिलने पर बर्मामाइंस पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भेजा। पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर अफरातफरी की स्थिति बनी रही।
लगातार हो रहे हादसों से सड़क सुरक्षा पर सवाल
शहर में भारी वाहनों की आवाजाही और तेज रफ्तार के कारण लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। आए दिन दुर्घटनाओं में लोगों की जान जा रही है। इसके बावजूद संवेदनशील मार्गों पर रफ्तार नियंत्रण और भारी वाहनों की निगरानी को लेकर प्रभावी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
