ग्रेटर नोएडा में तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे शख्स को मारी टक्कर, एक मूर्ति चौक एक्सीडेंट का वीडियो वायरल
ग्रेटर नोएडा के एक मूर्ति चौक पर एक तेज रफ्तार टाटा पंच कार ने सड़क पार कर रहे व्यक्ति को ...और पढ़ें

ग्रेटर नोएडा के एक मूर्ति चौक पर तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। वीडियो ग्रैब
HighLights
ग्रेटर नोएडा के एक मूर्ति चौक पर हुआ भीषण हादसा।
तेज रफ्तार टाटा पंच कार ने व्यक्ति को टक्कर मारी।
हादसे का वीडियो वायरल, चालक गिरफ्तार, कार जब्त।
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। एक मूर्ति चौक पर तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना का वीडियो अब इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।
लोगों के मुताबिक, हादसा 5 सितंबर को तड़के करीब 4:35 बजे हुआ था। पीड़ित एक मूर्ति चौक पर सड़क पार कर रहा था, तभी तेज गति से आई टाटा पंच कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि व्यक्ति उछलकर सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया था।
आसपास के लोगों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति सड़क पार कर रहा है और अचानक तेज रफ्तार कार उसे टक्कर मार देती है। प्रभारी निरीक्षक रंजीत सिंह ने बताया कि मामले में आरोपित चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। हादसे में प्रयुक्त टाटा पंच कार को भी कब्जे में लेकर कोतवाली में दाखिल कर दिया गया है।
