जमशेदपुर में ₹3 लाख की साइबर ठगी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी
जमशेदपुर साइबर पुलिस ने 3.08 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये ...और पढ़ें
-1783688716938_m.webp)
HighLights
जमशेदपुर में 3.08 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी का खुलासा।
बिष्टुपुर साइबर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार।
फर्जी लिंक भेजकर बैंक खातों से करते थे अवैध निकासी।
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। साइबर अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बिस्टुपुर साइबर थाना की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। साइबर थाना, बिष्टुपुर की टीम ने 3.08 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के पास से मोबाइल फोन, बैंकिंग दस्तावेज, आधार, पैन कार्ड सहित साइबर ठगी से जुड़े कई अहम साक्ष्य बरामद किए हैं।
सिटी एसपी ललित मीणा ने कि पंजाब के पटियाला निवासी एक व्यक्ति ने साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी कि एक फर्जी लिंक भेजकर उसके बैंक खाते से 3,08,000 रुपये की ठगी कर ली गई। शिकायत के आधार पर साइबर थाना में कांड संख्या 015/26 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।
तकनीकी अनुसंधान और खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस ने विकाश बारिक (20 वर्ष) और अजय कुमार नायक उर्फ सोनू नायक (31 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
जांच में दोनों की संलिप्तता सामने आने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान दोनों ने गिरोह के एक अन्य सदस्य कृष्णा ओझा की भूमिका का भी खुलासा किया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
जांच में सामने आया कि आरोपित फर्जी लिंक भेजकर लोगों के मोबाइल और बैंक खातों तक पहुंच बनाते थे तथा अवैध ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिए रकम की निकासी करते थे। पुलिस ने दोनों आरोपितों के पास से स्मार्टफोन, एटीएम कार्ड, बैंकिंग आईडी, आधार कार्ड, पैन कार्ड और मोबाइल में सुरक्षित संदिग्ध ट्रांजेक्शन का विवरण जब्त किया है।
पुलिस ने दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले में आईटी एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। वहीं फरार आरोपित की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
