विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जमशेदपुर में बेखौफ बदमाश: कदमा में पुरानी रंजिश में युवक के जबड़े में मारी गोली, टेल्को में चापड़ से हमला

By Anwesh ambashtEdited By: Sanjeev Kumar
Published: Fri, 03 Jul 2026 01:23 AM (IST)Updated: Fri, 03 Jul 2026 01:48 AM (IST)

जमशेदपुर में नए एसएसपी के निर्देशों के बावजूद अपराध थम नहीं रहे हैं। कदमा में पुरानी रंजिश के चलते एक ...और पढ़ें

रामनगर में बदमाशों ने एक युवक के जबड़े में मारी गोली।

रामनगर में बदमाशों ने एक युवक के जबड़े में मारी गोली।

HighLights

  1. कदमा में पुरानी रंजिश में युवक संजय टांडे को गोली मारी।

  2. गैस सिलिंडर विवाद बना गोलीबारी का मुख्य कारण।

  3. पुलिस की सक्रियता पर उठे गंभीर सवाल, जांच जारी।

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। शहर में नए एसएसपी के निर्देश पर 'जमशेदपुर बंद' को देखते हुए एक तरफ जहां पुलिस बल लगातार सघन पेट्रोलिंग और फ्लैग मार्च कर रहा था, वहीं दूसरी तरफ बेखौफ अपराधी खुलेआम वारदातों को अंजाम दे रहे थे। 
 
गुरुवार को दिनदहाड़े टेल्को में हुए चापड़ हमले और देर रात कदमा में हुई अंधाधुंध गोलीबारी ने पुलिस की सक्रियता और शहर की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं।
 

कदमा के रामजनम नगर में फायरिंग 

कदमा थाना क्षेत्र के रामजनम नगर में गुरुवार रात करीब 10 बजे पुरानी रंजिश को लेकर अपराधियों ने दुस्साहस दिखाया। हमलावरों ने संजय टांडे नामक युवक को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ फायरिंग की। 
 
एक गोली सीधे संजय के जबड़े को चीरती हुई निकल गई, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। अत्यधिक खून बहने की स्थिति में स्थानीय लोगों ने उसे तत्काल एमजीएम (MGM) अस्पताल में भर्ती कराया। 
 
चौंकाने वाली बात यह है कि घायल युवक इलाज के लिए अस्पताल पहुंचते समय अपने साथ वारदात स्थल से मिला खोखा भी साथ ले आया था।
 

बातचीत के बहाने आए और दाग दी गोली 

अस्पताल में स्ट्रेचर पर पड़े घायल संजय टांडे ने पुलिस को दिए बयान में बताया क‍ि अनिल सोना और कृष्णा नामक दो युवक, जिनसे मेरी पुरानी दुश्मनी चल रही थी, पहले मुझसे बातचीत करने के बहाने पास आए। 
 
कुछ देर सामान्य बात करने के बाद अचानक दोनों ने कमर से हथियार निकाला और मुझ पर फायरिंग कर दी। गोली लगते ही मैं गिर गया और वे दोनों अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। 
 

चोरी हुआ सिलिंडर बना विवाद का कारण 

घायल संजय की मां ने घटना के पीछे की पूरी कहानी बयां करते हुए बताया कि वेल्डिंग और पेंटिंग का काम करने वाले उनके बेटे का कसूर सिर्फ बीच-बचाव करना था। असल विवाद कुछ इस प्रकार शुरू हुआ: 

  •     सिलिंडर की चोरी: कुछ दिन पहले एक पारिवारिक पार्टी के लिए पड़ोसी अनिल सोना से एक गैस सिलिंडर मदद के रूप में लिया गया था, जो वहां से चोरी हो गया।
  •     बदले में दिया अपना सिलिंडर: अनिल सोना के दबाव बनाने पर पीड़ित परिवार ने अपने घर का घरेलू सिलिंडर उसे दे दिया।
  •     गुरुवार का विवाद: गुरुवार को अनिल को दोबारा सिलिंडर की जरूरत पड़ी, जिसे लेकर दोनों पक्षों में बहस शुरू हुई और बात मारपीट तक पहुंच गई। इसी दौरान घर लौट रहे संजय ने जब बीच-बचाव की कोशिश की, तो आरोपियों ने उस पर दो राउंड फायरिंग कर दी।


पुलिस सुरक्षा दावों पर उठे गंभीर सवाल 

घटना की सूचना मिलते ही कदमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। इधर, परिजनों और स्थानीय लोगों ने थाने का घेराव कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए लिखित शिकायत दर्ज कराई है। 
 
देर रात तक एमजीएम अस्पताल में भी लोगों की भारी भीड़ जुटी रही। शहर के प्रबुद्ध नागरिकों का कहना है कि एक तरफ पुलिस सुरक्षा और गश्ती का दावा कर रही है, वहीं दूसरी तरफ अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। 

यह भी पढ़ें- जमशेदपुर में दो गुटों में हिंसक झड़प के बाद पत्थरबाजी और फायरिंग, 4 अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

यह भी पढ़ें- 17 राउंड फायरिंग, सीने पर लगी गोली... बदायूं में 50 हजारी डकैत 'ढालू' का ऐसे हुआ अंत

यह भी पढ़ें- गांडेय में फाइनेंस कर्मी से डेढ़ लाख की लूट, अपराधियों ने गोली चलाकर फैलाई दहशत