विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जमशेदपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: गाय को बचाने में बुलेट पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत; तीसरा आईसीयू में

Published: Wed, 25 Nov 2026 10:44 AM (GMT+05:30)

जमशेदपुर के बिष्टुपुर में देर रात हुए सड़क हादसे में बुलेट सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। तेज रफ्तार बुलेट गाय को बचाने के प्रयास में पेड़ से टकरा गई, जिससे सोनारी के ग्वाला बस्ती में मातम पसरा है।

ट्रिपल राइडिंग के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा, सोनारी के ग्वाला बस्ती में पसरा मातम।

ट्रिपल राइडिंग के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा, सोनारी के ग्वाला बस्ती में पसरा मातम।

HighLights

  1. जमशेदपुर में देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ।

  2. तेज रफ्तार बुलेट पेड़ से टकराने से दो की मौत।

  3. एक युवक गंभीर रूप से घायल, बस्ती में मातम।

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के सर्किट हाउस एरिया के नार्दन टाउन टीओपी गोलचक्कर के पास सोमवार देर रात 12.30 बजे हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों युवक एक ही बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार थे। तेज रफ्तार के कारण बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को तत्काल टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीसरे युवक गौरव पांडेय की हालत गंभीर बनी हुई है। वह कोडरमा का रहने वाला है।

मृतकों की पहचान सोनारी ग्वाला बस्ती निवासी जितेंद्र सिंह के 25 वर्षीय छोटे पुत्र ब्रजेश सिंह और वसुंधरा पांडेय के पुत्र कृष्णा पांडेय के रूप में हुई है। इधर, बिष्टुपुर थाना की पुलिस को जानकारी देते हुए सोनारी न्यू ग्वाला बस्ती निवासी जितेंद्र सिंह ने बताया कि तीनों युवक बुलेट पर सवार होकर सोनारी से बिष्टुपुर किसी निजी काम से जा रहे थे। बुलेट कृष्णा पांडेय चला रहा था।

नार्दन टाउन टीओपी के पास अचानक गाय के आ जाने के कारण उसे बचाने के प्रयास में बुलेट अनियंत्रित हो गई और पेड़ से जा टकराई। घायलों को राहगीरों ने पुलिस की मदद से टीएमएच में दाखिल कराया गया जहां ब्रजेश और कृष्णा की मौत हो गई। इसमें किसी का कोई दोष नहीं है।

दो घरों के बुझ गए चिराग, बस्ती में पसरा मातम

हादसे के बाद वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस की मदद से तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन ब्रजेश और गणेश की जान नहीं बचाई जा सकी।

दो युवकों की मौत की खबर मिलते ही सोनारी की ग्वाला बस्ती में शोक की लहर दौड़ गई। जिन घरों में कुछ देर पहले तक अपनों के लौटने का इंतजार था, वहां हादसे की खबर से चीख-पुकार मच गई। वहीं, तीसरे युवक की गंभीर स्थिति को लेकर परिजन चिंतित हैं।

यह भी पढ़ें- खनिज अधिकार पर झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र बुधवार से, पक्ष-विपक्ष में एमएमडीआर एक्ट पर घमासान तय

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।