विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

स्ट्रेस बस्टर प्लान बना काल: परीक्षा के तनाव से राहत पाने निकले थे जमशेदपुर के 4 छात्र, दर्दनाक हादसे में गंवाई जान

By Ch Rao Edited By: Sanjeev Kumar
Published: Fri, 25 Sep 2026 01:21 AM (IST)

चार स्कूली छात्र परीक्षा के तनाव से राहत पाने के लिए देर रात पार्टी मनाने निकले थे, लेकिन सोनारी मरीन ...और पढ़ें

मानगो मेयर सुधा गुप्ता पहुंची एमजीएम अस्पताल, परिजनों से शोक संवेदना व्यक्त की।

मानगो मेयर सुधा गुप्ता पहुंची एमजीएम अस्पताल, परिजनों से शोक संवेदना व्यक्त की।

HighLights

  1. चार छात्र परीक्षा के तनाव से राहत पाने निकले थे।

  2. सोनारी मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार कार ट्रक से टकराई।

  3. हादसे में मंत्री की बेटी समेत चारों छात्रों की मौत।

जासं, जमशेदपुर। सोनारी मरीन ड्राइव पर हुए दिल दहला देने वाले सड़क हादसे के बाद हर कोई स्तब्ध है। लोगों के मन में एक ही सवाल था कि आखिर देर रात चारों स्कूली छात्र कार लेकर कहां जा रहे थे। 
 
अब तक मिली जानकारी के अनुसार, चारों दोस्त परीक्षा के तनाव को कम करने के लिए देर रात पार्टी मनाने निकले थे, लेकिन उन्हें क्या मालूम था कि यह सफर उनकी जिंदगी का आखिरी सफर साबित होगा।
 

रात 12 बजे के बाद इकट्ठे हुए थे चारों दोस्त 

बताया जा रहा है कि सार्थक अपनी कार लेकर निकला था। उसने सबसे पहले वंशिका को साथ लिया और रात करीब 12 बजे के बाद बाकी दो दोस्तों को उनके घर से पिकअप किया। 
 
सभी ने कार में ही पार्टी की। इसके बाद तड़के लगभग दो बजे वे आदित्यपुर से सोनारी मरीन ड्राइव की ओर घूमने निकले। कार सार्थक खुद चला रहा था। 
 
इसी दौरान तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े एक भारी ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और चारों छात्रों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
 

आभूषणों से हुई मंत्री की बेटी तृषा के शव की पहचान 

हादसे की जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। टक्कर के कारण चारों शव कार के अंदर ही बुरी तरह क्षत-विक्षत हो चुके थे। चेहरे और अंग गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त होने की वजह से शवों की शिनाख्त करना भी बेहद मुश्किल हो रहा था।
 
झारखंड सरकार की मंत्री दीपिका सिंह पांडे की बेटी युविका सिंह उर्फ तृषा के शव की पहचान भी शुरुआती पल में नहीं हो पा रही थी। शव को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। 
 
इसके बाद मंत्री की मेड पुतुल ने तृषा के हाथ में पहने कंगन और अन्य आभूषणों को देखकर उसकी पहचान की। कुछ ही घंटों पहले तक एक साथ हंसने-खेलने वाले चार होनहार छात्रों की इस मौत ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है।

यह भी पढ़ें- जमशेदपुर में हादसे ने छीनी जिंदगियां, खड़े ट्रक से टकराई कार; मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत चार की मौत