विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जमशेदपुर हादसा: चार मेधावी छात्रों की मौत पर कार्मेल जूनियर कॉलेज में शोक, रांची में होगा मंत्री दीपिका पांडेय की बेटी तृषा का अंतिम संस्कार

Published: Thu, 24 Sep 2026 02:54 PM (IST)

जमशेदपुर के सोनारी में मरीन ड्राइव पर हुए भीषण सड़क हादसे में कार्मेल जूनियर कॉलेज के चार 12वीं के छात्रों ...और पढ़ें

मानगो मेयर सुधा गुप्ता पहुंची एमजीएम अस्पताल, परिजनों से शोक संवेदना व्यक्त की।

मानगो मेयर सुधा गुप्ता पहुंची एमजीएम अस्पताल, परिजनों से शोक संवेदना व्यक्त की।

HighLights

  1. सोनारी मरीन ड्राइव पर भीषण सड़क हादसे में चार छात्रों की मौत।

  2. मृतकों में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह भी।

  3. तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक से टकराई, सभी की मौके पर मौत।

डिजिटल डेस्क, जमशेदपुर। गुरुवार तड़के सोनारी थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव (दोमुहानी के पास) पर भीषण सड़क हादसे में कार्मेल जूनियर कॉलेज के चार 12वीं के विद्यार्थियों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में सार्थक अग्रवाल, नमन गुप्ता, वंशिका खंडेलवाल और झारखंड की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह शामिल हैं।

सभी चारों कार्मेल जूनियर कॉलेज, सोनारी के 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राएं थे। सूत्रों के अनुसार ये तीनों साथी मेधावी विद्यार्थी माने जाते थे। दर्दनाक हादसे से पहले जंक्शन के एटमॉसफेयर रेस्ट्राेरेंट, दोमुहानी की सीसीटीवी में कदमा की ओर जाते सबका वीडियो भी कैद हुआ है। 

trisha sarthak vanshika 

सार्थक अग्रवाल के माता-पिता केदारनाथ दर्शन को गए हैं

सार्थक अग्रवाल सोनारी निवासी थे। उनके पिता चेतन अग्रवाल चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) हैं। हादसे के समय उनके माता-पिता केदारनाथ गए हुए थे। नमन गुप्ता के पिता बिष्टुपुर में ‘बिहार रेफ्रिजरेशन’ नाम की दुकान चलाते हैं, जहां AC और फ्रिज का काम होता है। वंशिका खंडेलवाल आदित्यपुर की रहने वाली थीं।

पुलिस के अनुसार हादसा लगभग रात 3 बजे के आसपास हुआ। तेज रफ्तार कार सड़क किनारे ब्रेकडाउन के कारण खड़े ट्रक से पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस और स्थानीय लोगों ने गैस कटर की मदद से शव निकाले। 

कार्मेल जूनियर कालेज सोनारी के 12वीं के विद्यार्थी झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी युविका सिंह (तृषा सिंह), सार्थक अग्रवाल, नमन गुप्ता और वंशिका खंडेलवाल की सड़क दुर्घटना में हुई मौत पर स्कूल प्रबंधन ने शोक जताया है। स्कूल प्रबंधन की ओर से अभिभावकों को भेजी गई सूचना के अनुसार शनिवार को शोक का पालन करते हुए स्कूल को बंद रखने की घोषणा की है।

रांची में होगा मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री का अंतिम संस्कार

सभी को एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि साथी मंत्री दीपिका पांडेय सिंह जी की बेटी समेत अन्य युवाओं की मौत की खबर बेहद दुखद और हृदयविदारक है। 

रांची में होगा मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री तृषा सिंह का अंतिम संस्कार। रांची के स्मार्ट सिटी स्थित मंत्री के आवास पर पहुंचा तृषा का शव शाम में चार बजे के करीब पहुंचा।

मामले की प्रशासनिक स्तर पर जांच होगी

हादसे की जांच प्रशासनिक स्तर पर होगी। यह जांच जमशेदपुर उपायुक्त की देखरेख में संपन्न होगी और आसपास के सीसीटीवी कैमरों से क्लिप भी लिया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर परिवहन विभाग भी इस मामले की जांच करेगा। सड़क के बीच में खड़े ट्रक के मालिक और चालक पर भी एफआईआर कराया जाएगा।

मरीन ड्राइव में हुई सड़क दुर्घटना में चार युवाओं की मौत पर टाटा स्टील के उपाध्यक्ष (कारपोरेट सर्विसेज) डीबी सुंदर रामम ने गहरा दुख जताया। बेल्डीह क्लब में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि शहरवासियों को यातायात नियमों के पालन को लेकर अपने व्यवहार में बदलाव लाने की जरूरत है। 

मानगो मेयर सुधा गुप्ता पहुंची एमजीएम अस्पताल

ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह की बेटी की सड़क दुर्घटना में मौत की सूचना मिलने के बाद मानगो मेयर सुधा गुप्ता पहले सोनारी थाना उसके बाद एमजीएम अस्पताल पहुंची।

सुधा गुप्ता ने कहा कि इस असहनीय दुःख की घड़ी में मैं दीपिका जी और पूरे परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।