विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Double Down Bar: हिमांशु हत्‍याकांड पर सरयू राय ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, भाजपा ने दी जमशेदपुर बंद की चेतावनी

Published: Tue, 30 Jun 2026 08:59 PM (GMT+05:30)

जमशेदपुर के बिष्टुपुर में हिमांशु सिंह की नृशंस हत्या ने शहर की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस घटना के बाद विधायक सरयू राय ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है, जबकि 4 पुलिसकर्मी निलंबित और डीडी बार सील किया गया है। Jharkhand Top News

हिमांशु सिंह की नृशंस हत्या ने जमशेदपुर की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

हिमांशु सिंह की नृशंस हत्या ने जमशेदपुर की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

HighLights

  1. हिमांशु सिंह की बिष्टुपुर में हत्या, कानून-व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल।

  2. डीजीपी के आदेश पर 4 पुलिसकर्मी निलंबित, डबल डाउन बार सील।

जासं, जमशेदपुर। बिष्टुपुर स्थित डबल डाउन (डीडी) बार के सामने शनिवार को हुई हिमांशु सिंह की नृशंस हत्या ने जमशेदपुर की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस जघन्य हत्याकांड के बाद शहर का सियासी पारा पूरी तरह चढ़ गया है। 
 
सत्ता पक्ष से लेकर विपक्ष तक, सभी दलों के नेताओं ने जमशेदपुर पुलिस की कार्यप्रणाली पर तीखा प्रहार करते हुए उसे शिथिल, लापरवाह और विफल करार दिया है। 
 

विधायक सरयू राय ने बुलाई सर्वदलीय बैठक  

पूर्वी जमशेदपुर के विधायक सरयू राय ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाया है। उन्‍होंने कहा कि पुलिस महकमे में अब ऊपर से नीचे तक बदलाव का वक्त आ गया है। 
 
उन्‍होंने कहा क‍ि घटनास्थल पर पुलिस की मौजूदगी के बावजूद इतनी बड़ी वारदात हो जाना प्रशासनिक शून्यता को दर्शाता है। आज आलम यह है कि थानों में आम जनता की प्राथमिकी तक दर्ज नहीं की जा रही है। 
 
सरयू राय ने कहा कि यदि शासन ने संवेदनशीलता नहीं दिखाई तो अपराध नियंत्रण संभव नहीं होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराध किसी एक समुदाय की नहीं, पूरे समाज की चुनौती है।  
 

पीड़ित परिवार से सीएम हेमंत सोरेन और डीजीपी ने की फोन पर बात  

झामुमो जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन, वरिष्ठ नेता प्रमोद लाल और प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी मृत हिमांशु सिंह के घर पहुंचे। नेताओं ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व डीजीपी तदाशा मिश्रा से फोन पर उनकी सीधी बात कराई। 
 
सीएम और डीजीपी ने परिजनों को आश्वासन दिया कि अपराधियों के खिलाफ ऐसी कड़ी कार्रवाई होगी कि मिसाल बनेगी। डीजीपी के आदेश पर बिष्टुपुर थाना प्रभारी आलोक दुबे और तीन अन्य पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है, जबकि डीडी बार को सील कर दिया गया है। 
 

कांग्रेस ने भी उठाए सवाल, लापरवाहों को बर्खास्त करने की मांग 

विपक्ष के साथ-साथ कांग्रेस जिला महासचिव राकेश साहू ने भी पुलिस की भूमिका पर आक्रोश जताया। उन्होंने पीसीआर वैन के सामने हुई इस हत्या को घोर प्रशासनिक विफलता बताया। राकेश साहू ने लापरवाह पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करने और पूरे मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने पर जोर दिया।
 

इस मामले में अब तक की बड़ी कार्रवाई व अपडेट्स:

  •     सस्पेंशन: डीजीपी के आदेश पर बिष्टुपुर थाना प्रभारी आलोक दुबे समेत 4 पुलिसकर्मी निलंबित।
  •     कार्रवाई: घटनास्थल के पास स्थित डबल डाउन (डीडी) बार को प्रशासन द्वारा सील किया गया।
  •     आश्वासन: सीएम और डीजीपी ने पीड़ित परिवार से बात कर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया।
  •     अगला कदम: कानून व्यवस्था के मुद्दे पर बिष्टुपुर के मिलानी हॉल में बुधवार, शाम 4 बजे सर्वदलीय बैठक।
image

साकची स्थित भाजपा जिला मुख्‍यालय में प्रेस वार्ता में जानकारी देते पार्टी प्रदेश उपाध्‍यक्ष भानु प्रताप शाही, विधायक पूर्णिमा साहू व अन्‍य।

मूकदर्शक पुलिसकर्मियों पर दर्ज हो 302  

साकची स्थित भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही ने इसे पुलिस संरक्षण में हुई हत्या करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि जब अपराधी युवक को पुलिस वाहन के पास से खींचकर चाकू से गोद रहे थे, तब वर्दीधारी मूकदर्शक बने रहे। 
 
शाही ने मांग की कि हत्यारोपियों पर स्पीडी ट्रायल चलाकर फांसी दी जाए और मौके पर मूकदर्शक बने पुलिसकर्मियों पर भी धारा 302 के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज हो। उन्होंने कहा कि स्वीकृत 2800 जवानों के मुकाबले सिर्फ 1600 जवान तैनात हैं, जिन्हें वसूली और ट्रैफिक चेकिंग में झोंक दिया गया है।


प्रेस वार्ता में विधायक पूर्णिमा साहू ने भी कहा कि शहर में महिलाएं असुरक्षित हैं। स्कूलों तक हथियार पहुंच रहे हैं। भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं हुई, तो पार्टी जमशेदपुर बंद जैसा कड़ा कदम उठाएगी।

जंगलराज की वापसी और फास्ट ट्रैक कोर्ट की मांग 

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने इसकी तुलना 90 के दशक के जंगल राज से की। वहीं, भाजयुमो प्रदेश मंत्री अमित अग्रवाल ने अपराधियों के बुलंद हौसलों पर रोष जताते हुए फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और पुलिस की जवाबदेही तय करने की मांग की।

यह भी पढ़ें- Double Down Bar Case: बिष्टुपुर थाना प्रभारी पर गिरी गाज, निरंजन कुमार बने नए थाना प्रभारी 

यह भी पढ़ें- जमशेदपुर DD बार मर्डर केस: एक्शन में पुलिस मुख्यालय, एडीजी मनोज कौशिक बोले- दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

यह भी पढ़ें- हिमांशु सिंह हत्याकांड में जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन, Double Down Bar सील; बीजेपी नेता के घर छापामारी

यह भी पढ़ें- VIDEO: जमशेदपुर नाइट लाइफ या गुंडाराज? डबल डाउन बार के बाहर खूनी झड़प, पुलिस की भूमिका संदिग्ध

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।