Double Down Bar Case: बिष्टुपुर थाना प्रभारी पर गिरी गाज, निरंजन कुमार बने नए थाना प्रभारी
जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित डबल डाउन बार के बाहर हुए हत्याकांड में लापरवाही के आरोप में थाना प्रभारी आलोक दुबे को निलंबित कर दिया गया है। उनकी जगह निरंजन कुमार को नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है, यह कार्रवाई एसएसपी पीयूष पांडेय ने की है।

आलोक दुबे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
HighLights
निरंजन कुमार को बिष्टुपुर का नया थाना प्रभारी नियुक्त।
एसएसपी पीयूष पांडेय ने लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई।
गश्ती दल के बाद अब थाना प्रभारी पर गाज
जवाबदेही तय करने की दिशा में बड़ा कदम
थाना प्रभारी आलोक दुबे के खिलाफ की गई इस कार्रवाई को पुलिस मुख्यालय द्वारा कानून-व्यवस्था और अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। एसएसपी के इस कड़े रुख से पूरे महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
सरयू आनंद बने बर्मामाइंस थाना प्रभारी
वहीं, बर्मामाइंस थाना प्रभारी निरंजन कुमार को बिष्टुपुर थाना की कमान सौंपी गई है। निरंजन कुमार इससे पहले मानगो और सीतारामडेरा थाना प्रभारी के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
इधर, बिष्टुपुर साइबर अपराध थाना में पदस्थापित मो. कद्दूस को गोलमुरी ट्रैफिक थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। सरयू आनंद अब तक गोलमुरी ट्रैफिक थाना प्रभारी के पद पर कार्यरत थे।
एसएसपी के इस प्रशासनिक फेरबदल को शहर की कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नए पदस्थापित अधिकारियों ने जल्द ही अपने-अपने कार्यभार संभालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।