CA Inter Result 2026: जमशेदपुर के तीन सितारों ने बढ़ाया शहर का मान, हर्षित बने टॉपर; विशाखा और रितिका भी चमकीं
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) द्वारा जारी सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परीक्षा परिणाम में आदित्यपुर के हर्षित केड़िया ...और पढ़ें

विशाखा मिश्रा, हर्षित केड़िया व रितिका सचदेव की फाइल फोटो। जागरण
HighLights
हर्षित केड़िया ने सीए इंटरमीडिएट परीक्षा में जमशेदपुर में टॉप किया।
विशाखा मिश्रा ने 383 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इसमें आदित्यपुर के हर्षित केड़िया ने 600 में 387 अंक प्राप्त कर शहर में पहला स्थान हासिल किया, जबकि बिष्टुपुर की विशाखा मिश्रा 383 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं।
डीबीएमएस के पूर्व छात्र हर्षित केडिया सफल, पांच विषयों में मिला एक्सेम्प्शन
डीबीएमएस इंग्लिश स्कूल के पूर्व छात्र हर्षित केडिया ने सीए इंटरमीडिएट परीक्षा के दोनों ग्रुप एक साथ पास कर सफलता हासिल की है। परीक्षा के छह में से पांच विषयों में उन्हें एक्सेम्प्शन मिला है।
हर्षित व्यवसायी मनोज केडिया और रंजना केडिया के पुत्र हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के मार्गदर्शन और शिक्षकों के सहयोग को दिया है। हर्षित का लक्ष्य चार्टर्ड अकाउंटेंट बनकर वित्तीय क्षेत्र में काम करना है। उनकी उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है।
विशाखा मिश्रा ने जमशेदपुर में पाया दूसरा स्थान
जमशेदपुर के बिष्टुपुर क्यू रोड निवासी विशाखा मिश्रा ने सीए इंटरमीडिएट परीक्षा में शहर में दूसरा स्थान हासिल किया है। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा जुस्को स्कूल साउथ पार्क से पूरी की है। इसके बाद जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज से वाणिज्य में स्नातक की पढ़ाई की।
विशाखा के पिता बीएन मिश्रा चक्रधरपुर रेल मंडल में एसएसई के पद से सेवानिवृत्त हैं, जबकि उनकी मां गृहिणी हैं। विशाखा ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है। उनका लक्ष्य चार्टर्ड अकाउंटेंट बनकर वित्तीय क्षेत्र में काम करना है। उनकी उपलब्धि पर परिवार और शिक्षकों में खुशी है।
रितिका सचदेव ने जमशेदपुर में पाया तीसरा स्थान
जमशेदपुर के पंजाबी रिफ्यूजी कॉलोनी निवासी रितिका सचदेव ने सीए इंटरमीडिएट परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर में तीसरा स्थान हासिल किया है। रितिका काशीडीह हाई स्कूल की पूर्व छात्रा हैं। वह व्यवसायी अनिल कुमार और सोनिया सचदेव की पुत्री हैं।
रितिका ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के मार्गदर्शन और शिक्षकों के सहयोग को दिया। उनका लक्ष्य चार्टर्ड अकाउंटेंट बनकर वित्तीय क्षेत्र में काम करना है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और स्थानीय लोगों में खुशी है।
अन्य विद्यार्थियों ने भी किया बेहतर प्रदर्शन
परीक्षा में शहर के अन्य विद्यार्थियों ने भी अच्छे अंक प्राप्त किए हैं। रितिका सचदेव को 365 अंक, आयुष दे को 347 अंक और इशरत नाज को 333 अंक मिले हैं। परिणाम जारी होने के बाद सफल विद्यार्थियों और उनके परिजनों में उत्साह है। सीए की पढ़ाई के अगले पड़ाव की तैयारी में जुटे विद्यार्थियों के लिए यह परिणाम महत्वपूर्ण है।
रांची से सीए परीक्षा के झारखंड टॉपर बने रुद्र राज
सीए इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट गुरुवार को जारी हो गया। रांची सेंटर से पांच विद्यार्थी सबसे आगे रहे हैं। इसमें पहला स्थान प्राप्त किया है रूद्र राज डौन, दूसरे स्थान पर तंजील कौशर, तीसरे स्थान पर सिद्धार्थ जैन, चौथे स्थान पर दक्ष खोवाल और पांचवें स्थान पर आर्यन कुमार मिश्रा रहे।
टॉपर का कहना है कि लगातार पढ़ने से ही सफलता पायी जा सकती है। इसमें रूद्र ने आर्थिक परेशानियों को पार करके ये मुकाम हासिल किया, वहीं दूसरे स्थान की तंजील कौशर के पिता टेलर का काम करते हैं।
यह भी पढ़ें- पिता का साया उठा, झेली आर्थिक तंगी: संघर्ष की मिसाल बनकर सीए परीक्षा के झारखंड टॉपर बने रुद्र राज
यह भी पढ़ें- सीए परीक्षा परिणाम घोषित: अलीगढ़ की गुंजन, अर्जित माहेश्वरी; कीर्ती अग्रवाल और प्रभव होंगे CA
