विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीए परीक्षा परिणाम घोषित: अलीगढ़ की गुंजन, अर्जित माहेश्वरी; कीर्ती अग्रवाल और प्रभव होंगे CA

Published: Wed, 04 Mar 2026 09:07 AM (IST)

अलीगढ़ में इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) द्वारा घोषित सीए परीक्षा परिणाम में चार छात्रों ने सफलता हासिल ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. अलीगढ़ में चार छात्रों ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण की

  2. गुंजन सैनी, अर्जित, कीर्ति, प्रभव अग्रवाल बने सीए

  3. गुंजन ने सफलता का श्रेय अपने पिता को दिया

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। शिक्षा व वाणिज्य के केंद्र लाक्स सिटी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि यहां की प्रतिभा का कोई सानी नहीं। द इंस्टीट्यूट आफ चार्टड अकाउंटेंट्स आफ इंडिया (आइसीएआइ) द्वारा जारी चार्टड अकाउंटेंट (सीए) परीक्षा परिणाम में अधिवक्ता हेमंत कुमार सैनी की बेटी गुंजन सैनी सहित चार विद्यार्थियों ने बाजी मार ली है। अलीगढ़ ब्रांच आफ सीआईआरसी के गुंजन सहित चार विद्यार्थी सीए बन गए हैं।

गुंजन, अर्जित माहेश्वरी, कीर्ती अग्रवाल व प्रभव होंगे सीए

अलीगढ़ ब्रांच आफ सीआईआरसी के चेयरमैन श्रेयांस रावत ने बताया है कि सीए फाइनल की ब्रांच के चार छात्र-छात्राओं ने सफलता अर्जित की है। इनमें गुंजन सैनी, अर्जित माहेश्वरी, कीर्ती अग्रवाल व प्रवभ अग्रवाल शामिल हैं। अब यह सभी सीए की प्रेक्टिस प्रारंभ कर सकते हैं। जल्द ही इन सभी सीए का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।

इस सफलता का मुख्य श्रेय अपने पिता दिया

वहीं संगम विहार निवासी गुंजन सैनी ने ने अपनी इस सफलता का मुख्य श्रेय अपने पिता वरिष्ठ अधिवक्ता हेमंत कुमार के कुशल मार्गदर्शन और प्रेरणा को दिया है। उनके परिवार में शिक्षा का विशेष महत्व रहा है। उनके भाई पीयूष कुमार स्वयं सीए हैं। उनकी भाभी एक कंपनी में आडिटर पद पर कार्यरत हैं। उनकी बहन निहारिका भी वर्तमान में एसीसीए की तैयारी कर रही हैं। मां मीनाक्षी के को वे इस सफलता का मूल संबल बताती है।