Move to Jagran APP

एशियाई तीरंदाजी में गोरा का कमाल

चीनी ताइपे में आयोजित एशियन तीरंदाजी चैंपियनशिप के अंतिम दिन गोरा हो ने रजत पदक पर कब्जा जमाया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 10 Jul 2018 08:27 PM (IST)Updated: Tue, 10 Jul 2018 08:27 PM (IST)
एशियाई तीरंदाजी में गोरा का कमाल

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : चीनी ताइपे में आयोजित एशियन तीरंदाजी चैंपियनशिप के अंतिम दिन रिकर्व पुरुष टीम स्पर्धा में गोरा हो (झारखंड), सुखमनी (महाराष्ट्र) और धीरज (आध्र प्रदेश) की तिकड़ी ने रजत पदक जीत लिया है। महिलाओं के वर्ग में भारतीय रिकर्व टीम को कास्य पदक से संतोष करना पड़ा। रिकर्व टीम में झारखंड की प्राची सिंह, रिद्धि और साक्षी शामिल थीं। मिश्रित युगल में सुखमनि और रिद्धि की टीम ने रजत पदक पर कब्जा किया। कम्पाउंड की व्यक्तिगत स्पर्धा में दिव्या दहल रजत पदक पर कब्जा किया।

loksabha election banner

विश्व कप चौथा चरण के लिए घोषित टीम में झारखंड के चार खिलाड़ी

बर्लिन में होने वाले विश्व कप स्टेज 4 के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। भारतीय टीम 13 जुलाई को बर्लिन के लिए रवाना होगी। बर्लिन में मुकाबले 16 से 22 जुलाई तक होंगे। रिकर्व टीम : महिला - दीपिका कुमारी, प्रोमिला दायमरी, अंकिता भकत, लक्ष्मी रानी माझी। पुरुष - अतनु दास, विश्वास, सुखचैन सिंह और जगदीश। कम्पाउंड-मुस्कान किरणस ज्योति सुरेखा, तृषा देव और मधुमिता। पुरुष - अभिषेक वर्मा, रजत चौहान, अमन सैनी, संघप्रीत।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.