गैंगस्टर प्रिंस खान को सरेंडर करने का अल्टीमेटम, जमशेदपुर पुलिस ने घर पर चिपकाया इश्तेहार
जमशेदपुर पुलिस ने गैंगस्टर प्रिंस खान के धनबाद स्थित पैतृक आवास पर इश्तेहार चस्पा कर उसे आत्मसमर्पण करने का अल्टीमेटम दिया है।

प्रिंस खान का पुराना फाइल फोटो
HighLights
पुलिस ने गैंगस्टर प्रिंस खान के घर पर इश्तेहार चस्पा किया।
कारोबारी हरेराम सिंह के घर फायरिंग मामले में कार्रवाई।
पुलिस ने प्रिंस खान को न्यायालय में आत्मसमर्पण का फरमान।
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। सीतारामडेरा थाना क्षेत्र भुइयांडीह निवासी कारोबारी हरेराम सिंह के घर पर वर्ष 2025 में हुई फायरिंग की घटना के मामले में फरार चल रहे कुख्यात अपराधी प्रिंस खान उर्फ हैदर अली उर्फ छोटे सरकार के विरुद्ध पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है।
शनिवार को धनबाद जिले के वासेपुर स्थित उसके पैतृक आवास पर सीतारामडेरा थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर इश्तेहार चस्पा किया।
पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में आत्मसमर्पण करने का फरमान जारी किया है। कि इस मामले के मुख्य सूत्रधार और वासेपुर (धनबाद) निवासी गैंगस्टर प्रिंस खान के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी है और हाल ही में धनबाद पुलिस ने उसके घर पर बुलडोजर भी चलवाया था।
प्रिंस खान के इशारे पर उसके गुर्गों ने तीन अक्टूबर 2025 को सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में हरेराम सिंह और उनके पुत्र से दो करोड़ रुपये की रंगदारी नहीं देने पर घर फायरिंग की थी।
पिछले करीब नौ महीनों से लगातार फरार चल रहे शातिर आरोपी सागर सिंह को 15 जुलाई 2026 की सुबह गोलमुरी थाना क्षेत्र की पंजाबी रिफ्यूजी कॉलोनी से गिरफ्तार किया था।
गौरतलब है कि इस मामले के मुख्य सूत्रधार और वासेपुर (धनबाद) निवासी गैंगस्टर प्रिंस खान के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी है और हाल ही में धनबाद पुलिस ने उसके घर पर बुलडोजर भी चलवाया था।
पुलिस की जांच में कारोबारी हरेराम सिंह को गैंगस्टर प्रिंस खान और सुजीत सिन्हा के नाम पर लगातार धमकी देने, दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने तथा 10 अक्टूबर 2025 को उनके घर पर फायरिंग कराने की साजिश में सागर सिंह पूरी तरह शामिल था।
पुलिस अनुसंधान में इस पूरी वारदात के पीछे के अंतरराष्ट्रीय और अंतर-जिला नेटवर्क का सनसनीखेज खुलासा हुआ था।
दशरथ शुक्ला ने लिखी पटकथा
वारदात की मुख्य पटकथा अपराधी दशरथ शुक्ला ने तैयार की थी। कारोबारी के पुत्र हरीश सिंह के साथ शराब कारोबार की योजना विफल होने पर उसने बदला लेने की ठानी।
आर्थिक नुकसान के बाद दशरथ शुक्ला ने पलामू जेल में बंद कुख्यात अपराधी सुजीत सिन्हा से संपर्क साधा था। सुजीत सिन्हा के जरिए उसकी पहुंच दुबई में बैठे गैंगस्टर प्रिंस खान तक हुई।
प्रिंस खान के निर्देश पर ही जमशेदपुर के स्थानीय युवकों (शूटरों) को इस गैंग से जोड़ा गया। इसके बाद कारोबारी के घर पर फायरिंग कराई गई और व्हाट्सएप पर दो करोड़ की रंगदारी मांगी गई। इस दौरान पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी का एक ऑडियो भी वायरल हुआ था।
पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ था मुख्य शूटर
इस हाई-प्रोफाइल कांड में शामिल मुख्य शूटर रवि महानंद उर्फ गोपला 28 अक्टूबर 2025 को सिदगोड़ा इलाके में पुलिस के साथ हुई एक मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से घायल हुआ था।
इससे पहले 23 अक्टूबर 2025 को रांची के बुंडू में हथियारों के साथ गिरफ्तार हुए दशरथ शुक्ला की निशानदेही पर इस पूरे सिंडिकेट का भंडाफोड़ हुआ था।
बुंडू थाना में दर्ज अवैध हथियार मामले में प्रिंस खान, सुजीत सिन्हा, रिया सिन्हा (फिलहाल चाईबासा जेल में बंद), दशरथ शुक्ला समेत 11 आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज है।
सुजीत सिन्हा कुछ माह पहले पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था। वहीं, हरेराम सिंह के घर फायरिंग मामले में पुलिस अब तक सागर सिंह सहित पांच शूटरों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज चुकी है।
यह भी पढ़ें- 5 सेकंड के वायरल वीडियो से खुली वारदात की परतें, जामताड़ा में मोमोवाला मर्डर केस में चौथा आरोपी गिरफ्तार
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।