जमशेदपुर G Town Club के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! बोनस समझौते पर लगी मुहर; मिलेंगे अधिकतम 40503 रुपये
जमशेदपुर के जी टाउन क्लब के कर्मचारियों को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए अधिकतम 40,503 रुपये बोनस मिलेगा। प्रबंधन और ...और पढ़ें

एआई जेनरेटेड इमेज।
HighLights
कर्मचारियों को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए अधिकतम 40,503 रुपये बोनस।
अधिकतम बोनस राशि 40,503 रुपये और न्यूनतम 31,108 रुपये तय हुई।
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। जमशेदपुर के जी टाउन क्लब, बिष्टुपुर के कर्मचारियों को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए अधिकतम (16 प्रतिशत) 40,503 रुपये बोनस मिलेगा।
जी टाउन क्लब प्रबंधन और कैंटीन होटल रेस्टोरेंट वर्कर्स यूनियन के बीच बुधवार को क्लब सभागार में बोनस पर सहमति बनी। समझौते के तहत कर्मचारियों को न्यूनतम 31,108 व औसतन 36,481 रुपये बोनस मिलेगा।
बोनस समझौते पर प्रबंधन की ओर से चेयरमैन विनीत कुमार शाह, वाइस चेयरमैन राजेश कुमार झा, जनरल सेक्रेटरी विकास कुमार, राकेश जायसवाल व रोशन ने जबकि यूनियन की ओर से अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, डिप्टी प्रेसिडेंट बीके डिंडा, जनरल सेक्रेटरी ददन सिंह, कमेटी मेंबर कीर्तन महतो, मो हामिद ने हस्ताक्षर किए।
समझौते के बाद क्लब चेयरमैन विनीत शाह व यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने कहा कि वर्तमान समय में क्लब के साथ-साथ कर्मचारियों का भी विकास हो रहा है। प्रबंधन-कर्मचारी भविष्य में मिलकर काम करते हुए क्लब को नई ऊंचाई पर लेकर जाएंगे। क्लब में आने वाले सदस्यों-ग्राहकों का विशेष ध्यान दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- रेलकर्मियों के लिए जरूरी खबर, 78 दिन के बोनस और 41,149 रुपये का दावा निकला फर्जी
यह भी पढ़ें- Timken India में हो गया बोनस समझौता: 200 कर्मचारियों के खातों में बुधवार तक पहुंचेंगे पैसे, औसतन ₹1 लाख मिलेंगे
यह भी पढ़ें- Coal India के ठेका श्रमिकों को दीवाली से पहले मिलेगा बोनस, पीएलआई भुगतान पर भी बनी सहमति
