विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Timken India में हो गया बोनस समझौता: 200 कर्मचारियों के खातों में बुधवार तक पहुंचेंगे पैसे, औसतन ₹1 लाख मिलेंगे

Published: Mon, 05 Oct 2026 09:37 PM (IST)

टिमकेन इंडिया लिमिटेड के लगभग 200 कर्मचारियों के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 के बोनस समझौते पर सहमति बन गई है। कर्मचारियों को 15.6% बोनस मिलेगा।

इस बार कर्मचारियों को 15.6 प्रतिशत बोनस दिया जाएगा। समझौते के तहत कर्मचारियों को अधिकतम 1 लाख 17 हजार रुपये और न्यूनतम 90 हजार रुपये मिलेंगे।

इस बार कर्मचारियों को 15.6 प्रतिशत बोनस दिया जाएगा। समझौते के तहत कर्मचारियों को अधिकतम 1 लाख 17 हजार रुपये और न्यूनतम 90 हजार रुपये मिलेंगे।

HighLights

  1. टिमकेन इंडिया में 200 कर्मचारियों के लिए बोनस समझौता हुआ।

  2. कर्मचारियों को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 15.6% बोनस मिलेगा।

जासं, जमशेदपुर। टिमकेन इंडिया लिमिटेड के लगभग 200 कर्मचारियों के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 के बोनस समझौते पर मुहर लग गई है।
 
इस बार कर्मचारियों को 15.6 प्रतिशत बोनस दिया जाएगा। समझौते के तहत कर्मचारियों को अधिकतम 1 लाख 17 हजार रुपये और न्यूनतम 90 हजार रुपये मिलेंगे। 
 
जबकि औसत बोनस राशि 1 लाख 4 हजार रुपये रहेगी। कंपनी प्रबंधन बोनस की यह राशि बुधवार, 7 अक्टूबर तक कर्मचारियों के बैंक खातों में स्थानांतरित कर देगा।
 

मुनाफा और उत्पादन घटने का बोनस पर असर 

कंपनी के शुद्ध मुनाफे और उत्पादन में आई गिरावट का सीधा असर कर्मचारियों के बोनस पर देखा गया। वित्तीय वर्ष 2024-25 में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 560 करोड़ रुपये था, जो वर्ष 2025-26 में घटकर 530 करोड़ रुपये रह गया। 
 
मुनाफा 30 करोड़ रुपये कम होने और तय लक्ष्य से कम उत्पादन के कारण बोनस का प्रतिशत पिछले वर्ष के 16.2 प्रतिशत से घटकर 15.6 प्रतिशत (0.60% कम) पर आ गया। 
 

यूनियन के प्रयास से मिला अतिरिक्त लाभ 

कंपनी के फॉर्मूले के अनुसार 10% मुनाफा और 10% प्लांट मैट्रिक्स पर तय होता है। मौजूदा तय फॉर्मूले के हिसाब से कर्मचारियों को केवल 15.08 प्रतिशत बोनस ही बन रहा था। 
 
हालांकि, यूनियन के आग्रह पर प्रबंधन ने दरियादिली दिखाते हुए 0.52 प्रतिशत का अतिरिक्त लाभ दिया और कुल 15.60 प्रतिशत बोनस देने पर सहमति जताई। 
 
यूनियन अध्यक्ष आस्तिक महतो और महामंत्री विजय यादव ने प्रबंधन को धन्यवाद देते हुए कहा कि कर्मचारी अगले वित्तीय वर्ष के लक्ष्य को पूरा करने के लिए अपना शत-प्रतिशत योगदान देंगे। इसके साथ ही वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बोनस का नया फॉर्मूला भी तय कर लिया गया है।
 

समझौते पर हस्ताक्षरकर्ता 

बोनस समझौते पर प्रबंधन की ओर से हिमांशु मिश्रा, दिनेश सिंह, रौनक भाटिया, मनीष वर्मा, काली प्रसाद मोहंती व अतनु राय ने हस्ताक्षर किए।
 
यूनियन की ओर से अध्यक्ष आस्तिक महतो, महामंत्री विजय यादव, रविंद्र प्रसाद, अनिल पांडेय, पवन कुमार शर्मा, सुधीर कुमार राय और शुभाशीष प्रधान ने हस्ताक्षर किए।