विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

टाइटैनिक की हीरोइन पर रखा Doggy का नाम, 300 मेहमानों के साथ मनाया Birthday; देखें Photos

Published: Tue, 14 Jan 2025 10:11 PM (IST)Updated: Tue, 14 Jan 2025 10:31 PM (IST)

जमशेदपुर की सपना सोना ने अपनी बेटी के रूप में पाली हुई रैटविलर प्रजाति की श्वान का नाम टाइटैनिक फिल्म ...और पढ़ें

जमशेदपुर में मना पालतू डॉग का जन्मदिन। फोटो- जागरण
जमशेदपुर में मना पालतू डॉग का जन्मदिन। फोटो- जागरण

HighLights

  1. हर साल शानदार तरीके से मनाती हैं अपनी बेटी का जन्मदिन
  2. साल 2019 को कानूनी रूप से 'रोज' को लिया था गोद

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। कदमा के भाटिया बस्ती निवासी हैं सपना सोना। खुद अविवाहित हैं इसलिए बेटी के रूप में राटविलर प्रजाति की श्वान (डॉगी) को गोद लिया है।

टाइटैनिक फिल्म देखकर सपने ने उसकी हीरोइन के नाम पर श्वान का नाम 'रोज' रखा है। इसके साथ, उन्होंने इसे अपना उपनाम सोना दिया।

सपना सोना पिछले तीन वर्षों से अपनी बेटी के जन्मदिन को खास तरीके से मनाती हैं। इस साल का जन्मदिन भी पूरे शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

सपना सोना बताती हैं कि उन्होंने पांच जनवरी, 2019 को कानूनी रूप से रोज को गोद लिया। इसके बाद से वे उसे अपनी बेटी की तरह से पालन-पोषण कर रही हैं।

जमशेदपुर में मना 'रोज' का जन्मदिन। फोटो- जागरण

उसे अपने हाथों से खाना खिलाने से लेकर उसके डाइट और वैक्सीन का भी पूरा ख्याल खुद रखती हैं। सपना सोना का कहना है कि उनकी 'रोज' उनके लिए सिर्फ एक पालतू जानवर नहीं है बल्कि उनकी बेटी है और जानवर इंसान से भी ज्यादा वफादार होते हैं और सभी को इसका सम्मान करना चाहिए।

सपना ने इस पल को यादगार बनाने के लिए पार्वती घाट के आसपास के इलाकों पर सोलर लाइट्स भी लगवाया और जरूरतमंदों को भोजन भी कराया। 

'रोज' का जन्मदिन मनाते लोग। फोटो- जागरण

300 मेहमानों को बर्थडे पर किया आमंत्रित

सपना ने अपनी बेटी रोज का जन्मदिन पिछले दिनों बेहद खास तरीके से मनाया। केडी फ्लैट मैदान में भव्य पंडाल तैयार किया गया।

इसमें 300 मेहमानों को आमंत्रित किया गया। पंडाल में ढ़ोल-नगाड़ों की गूंज के साथ रोज का स्वागत किया गया। इस दौरान 10 पाउंड का केक भी काटकर उपस्थित मेहमानों के लिए पल को यादगार बनाया गया।

सपना ने श्वान का नाम रखा 'रोज'। फोटो- जागरण

जानवरों के प्रति प्यार और सम्मान की भावना जागृत करना है- सपना

सपना का कहना है कि इस तरह के आयोजन का उद्देश्य जानवरों के प्रति शहरवासियों में प्यार और सम्मान की भावना जागृत करना है।

बता दें कि सपना ऐसी पहली लड़की नहीं हैं, जिन्होंने धूमधाम से किसी जानवर का जन्मदिन मनाया है। इससे पहले उत्तर प्रदेश के बरेली में भी कुछ महिलाओं ने बड़े उत्साह के साथ पालतू कुत्तों का जन्मदिन मनाया था। 

इतना ही नहीं दंपती ने अपनी पूरी संपत्ति भी कुत्ते के नाम पर करने का एलान कर दिया था। कुत्ते के जन्मदिन के मौके पर पूरे गांव को दावत दी थी। एक से बढ़कर एक पकवान बनाए गए थे। वहीं, मेहमानों ने कुत्ते को तोहफा भी दिया।

यह भी पढ़ें-

पुरुषों के खाते में कैसे पहुंची मंईयां सम्मान योजना की राशि? सामने आया झोल, कंप्यूटर ऑपरेटर की डील ने सबको चौंकाया

झारखंड में शराब दुकानों के लिए आ गया नया ऑर्डर, अब हर दिन देना होगा बिक्री का हिसाब