विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पुरुषों के खाते में कैसे पहुंची मंईयां सम्मान योजना की राशि? सामने आया झोल, कंप्यूटर ऑपरेटर की डील ने सबको चौंकाया

Published: Tue, 14 Jan 2025 07:41 PM (IST)

झारखंड की मंईयां सम्मान योजना में बड़ा घोटाला सामने आया है। गढ़वा के खरौंधी प्रखंड में कंप्यूटर ऑपरेटर ने खेल ...और पढ़ें

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

HighLights

  1. महिला तो महिला पुरुषों के बैंक खाते में भी मिल रही मंईयां सम्मान योजना की राशि
  2. पूरे प्रकरण में प्रखंड के कंप्यूटर ऑपरेटर की भूमिका को बताया जा रहा है संदिग्ध

संवाद सूत्र, खरौंधी (गढ़वा)। मंंईयां सम्मान योजना में एक बड़ा खेल सामने आया है। दरअसल, गढ़वा के खरौंधी प्रखंड में ब्लॉक के कंप्यूटर ऑपरेटर ने खेल कर दिया है।

बताया जा रहा है कि जब मंईयां सम्मान योजना का रजिस्ट्रेशन किया जा रहा था। उसी समय पंचायत कार्यालय में लगे कुछ कंप्यूटर ऑपरेटरों ने चंद पैसे की लालच में जिन महिलाओं का रजिस्ट्रेशन किया।

उसमें उसने अपने जान-पहचान के लोगों के बैंक खाता संख्या भी डाल दिया। कंप्यूटर ऑपरेटर की इस एक गलती के कारण एक ही महिला के बैंक खाता में आठ-आठ लाभुकों का पैसा जा रहा है।

इतना ही नहीं, कंप्यूटर ऑपरेटर की इस करतूत से एक पुरुष के खाते में भी आधा दर्जन महिला लाभुकों का पैसा जा रहा है।

इस वजह से खाते में नहीं पहुंच रहा पैसा

  • इसके कारण लाभुक महिलाओं का रजिस्ट्रेशन तो हुआ, परंतु उनके खाता में राशि नहीं आ रही है। इसको लेकर महिला लाभुक प्रखंड कार्यालय पहुंचकर अपना रजिस्ट्रेशन चेक कराने के लिए लगातार चक्कर लगा रही हैं।
  • बताया जा रहा है कि इस प्रकार खरौंधी प्रखंड में बड़ी संख्या में महिला लाभुक हैं। जिनका नाम मंंईयांं सम्मान योजना में रजिस्टर्ड हुआ है, लेकिन उनके बैंक खाता में पैसा नहीं पहुंचा है।
  • जानकारी के अनुसार, फिलहाल प्रखंड के एक पंचायत में इस प्रकार का मामला सामने आया है। लोगों का कहना है कि अगर इसकी निष्पक्ष जांच हो तो प्रखंड में इस प्रकार के चौंकाने वाली संंख्या सामने आएंगी।  कूपा पंचायत के सत्यनारायण गुप्ता नाम के एक व्यक्ति के बैंंक खाते में छह महिलाओं की राशि जा रही है।

इन लोगों के खाते में जा रही अनेकों लभुकों की राशि

जानकारी मिल रही है कि सत्येंद्र साह के खाते में एक महिला, मुकेश साह के खाते में एक महिला लाभुक की राशि, लालती देवी के खाते में गांव की आठ महिला लाभुकों की राशि जा रही है।

इसके अलावा, रेशम देवी के बैंक खाते में कूपा गांव की ही सुनीता देवी, रानी कुमारी, देवंती देवी, पुनीता देवी, चानी कुमारी और सविता देवी का पैसा जा रहा है।

पूछे जाने पर उक्त सभी महिला लाभुकों का कहना था कि जब हमारे खाते में पैसा आता है तो उन्हें कंप्यूटर ऑपरेटर को प्राप्त राशि का आधा पैसा देना पड़ता है।

कुपा गांव से कुछ लाभुकों ने इस मामले को सामने लाया है। इसकी जांच कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।- रवींद्र कुमार, बीडीओ खरौंधी।

यह भी पढ़ें-

'6 महीने से मंईयां सम्मान योजना की...', महिलाओं ने किया खुलासा, बढ़ाई हेमंत सरकार की टेंशन

मंईयां सम्मान को लेकर क्यों सड़क पर उतरी महिलाएं? हेमंत सरकार की बढ़ी मुश्किल