विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चक्रवात 'अर्णब' के खतरे से रेलवे ने रद की 11 जोड़ी ट्रेनें, टाटानगर आने-जाने वाली कई ट्रेनों पर असर

Published: Thu, 29 Oct 2026 03:36 PM (IST)

चक्रवात अर्णब और बाढ़ की आशंका के कारण रेलवे ने 29 और 30 अक्टूबर को 11 जोड़ी ट्रेनें रद कर ...और पढ़ें

चक्रवात 'अर्णब' के खतरे से रेलवे ने रद की 11 जोड़ी ट्रेनें, टाटानगर आने-जाने वाली कई ट्रेनों पर असर

चक्रवात 'अर्णब' के खतरे से रेलवे ने रद की 11 जोड़ी ट्रेनें, टाटानगर आने-जाने वाली कई ट्रेनों पर असर

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। चक्रवात तूफान अर्णब के प्रभाव और दक्षिण तटीय रेलवे (एससीओआर) जोन में बाढ़ की आशंका को देखते हुए रेल प्रशासन ने 11 जोड़ी ट्रेनों को रद करने का निर्णय लिया है। इसका असर टाटानगर से होकर चलने वाली कई ट्रेनों पर भी पड़ेगा।

रेलवे की ओर से जारी सूची के अनुसार, 29 और 30 अक्टूबर को अलग-अलग ट्रेनों का परिचालन रद रहेगा। इसमें टाटानगर-बिलासपुर, टाटानगर-हटिया, राउरकेला-टाटानगर, खड़गपुर-टाटानगर और आसनसोल-टाटानगर सहित कई मार्गों की ट्रेनें शामिल हैं।

रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह कदम उठाया है। चक्रवाती मौसम और भारी बारिश के कारण रेल पटरियों पर पानी भरने तथा परिचालन प्रभावित होने की आशंका रहती है। ऐसे में यात्रियों को यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी जाती है।

29 और 30 अक्टूबर को रद रहने वाली ट्रेनों की सूची

रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार, संबंधित तिथियों पर यात्रा शुरू करने वाली ट्रेनें रद रहेंगी। सूची में शामिल ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है:

क्रम ट्रेन नंबर ट्रेन का मार्ग रद रहने की तारीख
1 18113/18114 बिलासपुर–टाटानगर–बिलासपुर 30 अक्टूबर
2 18601/18602 टाटानगर–हटिया–टाटानगर 30 अक्टूबर
3 68031/68032 झारसुगुड़ा–संबलपुर–झारसुगुड़ा 29 अक्टूबर
4 68033/68034/68031/68032 झारसुगुड़ा–संबलपुर–झारसुगुड़ा 30 अक्टूबर
5 18117 राउरकेला–गुनुपुर 29 अक्टूबर
6 18118 गुनुपुर–राउरकेला 30 अक्टूबर
7 68043/68044 राउरकेला–टाटानगर–राउरकेला 30 अक्टूबर
8 68023/68024 झारग्राम–पुरुलिया–झारग्राम 30 अक्टूबर
9 68013/68014 खड़गपुर–टाटानगर–खड़गपुर 30 अक्टूबर
10 68055/68056 आसनसोल–टाटानगर–आसनसोल 30 अक्टूबर
11 68025/68026 चक्रधरपुर–राउरकेला–चक्रधरपुर 30 अक्टूबर

यात्रियों को दी गई सलाह

चक्रवाती मौसम के कारण रेल परिचालन में बदलाव की आशंका को देखते हुए यात्रियों को स्टेशन पहुंचने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की पुष्टि करने की सलाह दी गई है।

चक्रवात अर्णब के मद्देनजर दक्षिण तटीय रेलवे सहित विभिन्न रेल जोन में सुरक्षा के लिहाज से ट्रेनों को रद करने और उनके परिचालन में बदलाव की सूचना जारी की गई है।

यह भी पढ़ें- चक्रवात अर्णब का असर: मधुबनी में बदला मौसम, धान की फसल को मिली संजीवनी

यह भी पढ़ें- चक्रवात 'अर्णब' से ओडिशा में जनजीवन बेहाल, ओड्राफ की 20 यूनिट मैदान में; युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य जारी