विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चक्रवात अर्णब का असर: मधुबनी में बदला मौसम, धान की फसल को मिली संजीवनी

Published: Thu, 29 Oct 2026 12:12 PM (IST)

Bihar weather update: चक्रवाती तूफान अर्णब के प्रभाव से मधुबनी में मौसम बदला, बुधवार रात से बूंदाबांदी शुरू हुई। इससे धान की फसलों को राहत मिली है।

लंबे समय से बारिश के अभाव में मुरझा रही धान की फसलों के लिए यह बूंदाबांदी संजीवनी साबित हुई है।

लंबे समय से बारिश के अभाव में मुरझा रही धान की फसलों के लिए यह बूंदाबांदी संजीवनी साबित हुई है।

जागरण संवाददाता, मधुबनी। Madhubani Weather Cyclone Arnab: बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान अर्णब का असर बिहार के मधुबनी जिले में भी साफ देखने को मिल रहा है।

बुधवार की देर रात से मौसम का मिजाज अचानक बदल गया और गुरुवार की अहले सुबह से ही रुक-रुककर बूंदाबांदी का दौर शुरू हो गया।

मौसम का बदला मिजाज

गुरुवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी की पूरी संभावना बनी हुई है। करीब 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही ठंडी हवाओं के कारण मौसम काफी सुहाना हो गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, आज जिले का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

किसानों को मिली राहत

लंबे समय से बारिश के अभाव में मुरझा रही धान की फसलों के लिए यह बूंदाबांदी संजीवनी साबित हुई है। खेतों में खड़ी धान की फसल में फिर से हरियाली लौटने की उम्मीद जाग उठी है। किसानों के चेहरों पर भी इस हल्की बारिश से राहत साफ देखी जा सकती है।

फसलों पर संकट भी

हालांकि इस बेमौसम बारिश से कुछ आशंकाएं भी जुड़ी हुई हैं। कृषि जानकारों का मानना है कि यदि हवा की गति तेज रही और लगातार बारिश लंबी चली, तो तैयार हो चुकी धान की फसल को नुकसान पहुंच सकता है।

इसके अलावा, अत्यधिक पानी जमा होने की स्थिति में आगामी रबी फसलों की बुआई और खेती में भी किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। 

यह भी पढ़ें- Kal Ka Mausam 29 October: अर्णब के प्रभाव से गुरुवार को उत्तर बिहार समेत पूरे राज्य में भारी बारिश के आसार