विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Kal Ka Mausam 29 October: अर्णब के प्रभाव से गुरुवार को उत्तर बिहार समेत पूरे राज्य में भारी बारिश के आसार

Published: Wed, 28 Oct 2026 05:12 PM (IST)

Heavy Rain Bihar: चक्रवात अर्णब का प्रभाव 29 अक्टूबर को उत्तर बिहार समेत पूरे राज्य में दिखेगा, जिससे भारी बारिश और गरज-चमक की संभावना है।

चक्रवाती तूफान का असर अब उत्तर बिहार समेत पूरे राज्य पर गुरुवार को दिखने वाला है।

चक्रवाती तूफान का असर अब उत्तर बिहार समेत पूरे राज्य पर गुरुवार को दिखने वाला है।

HighLights

  1. चक्रवात अर्णब का असर 29 अक्टूबर को उत्तर बिहार में।

  2. भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना।

  3. मौसम विभाग ने सतर्क रहने की सलाह दी, तापमान गिरेगा।

डिजिटल डेस्क, मुजफ्फरपुर। IMD Forecast Cyclone Arnab: बुधवार को दोपहर तक खिली हुई धूप रही, लेकिन इसके बाद चक्रवात का प्रभाव साफ तौर पर दिखने लगा।

आसमान में बादल छा गए और कई इलाकों में बूंदाबांदी भी शुरू हो गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, इस चक्रवाती तूफान का असर अब उत्तर बिहार समेत पूरे राज्य पर गुरुवार को दिखने वाला है।

Bihar weather update 1

बुधवार का तापमान और आंकड़े

डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा, समस्तीपुर के मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक रहा।

वहीं, न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक) दर्ज किया गया। सुबह 7 बजे सापेक्ष आर्द्रता 81 प्रतिशत और दोपहर 2 बजे 69 प्रतिशत रही। इस दौरान वाष्पोतसर्जन 3.8 मिलीमीटर और हवा की गति 2.0 किलोमीटर प्रति घंटा पूर्व दिशा से दर्ज की गई।

Bihar weather update 2

चक्रवात की वर्तमान स्थिति

अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान ‘अर्णब’ 28 अक्टूबर 2026 को भारतीय समयानुसार 02:00 से 08:00 बजे के बीच बापटला और विशाखापत्तनम के मध्य आंध्र प्रदेश एवं यानम तटों को पार कर गया।

इस दौरान तूफान का केंद्र यानम के दक्षिण-पश्चिम में, 16.45° उत्तरी अक्षांश और 81.9° पूर्वी देशांतर के निकट स्थित था। इस समय अधिकतम निरंतर पवन गति 125–135 किमी प्रति घंटा रही, जो 150 किमी प्रति घंटा तक के झोंकों के साथ चली।

इसके प्रभाव से 28 अक्टूबर 2026 को तटीय आंध्र प्रदेश एवं यानम, ओडिशा तथा छत्तीसगढ़ में कहीं-कहीं अत्यंत भारी वर्षा होने की संभावना है।

मौसम प्रणाली और आगे की दिशा

मौसम प्रणाली सेक्शन के अनुसार, इसके अगले 48 घंटों के दौरान उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और धीरे-धीरे कमजोर होने की प्रबल संभावना है।

अगले 6 घंटों में यह चक्रवाती तूफान में और उसके बाद के 6 घंटों में गहन अवदाब में बदल जाएगा। इसके अलावा, दक्षिण अंडमान सागर, उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और जम्मू के पास अन्य चक्रवाती परिसंचरण बने हुए हैं, जिनके प्रभाव से मौसम में व्यापक बदलाव आ रहा है।

उत्तर बिहार के इन जिलों में असर

भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 29 सितंबर (अक्टूबर) को उत्तर बिहार के पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, वैशाली, सारण और सिवान में इसका विशेष प्रभाव देखने को मिलेगा।

इस दौरान आसमान आम तौर पर बादलों से घिरा रहेगा और मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर गरज-चमक और बिजली कड़कने की चेतावनी जारी की गई है।

गुरुवार के लिए विशेष पूर्वानुमान

कल यानी 29 अक्टूबर को तापमान में गिरावट दर्ज की जाने की संभावना है, जहां अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है, जबकि आर्द्रता 90 से 60 प्रतिशत के बीच रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें- Kal Ka Mausam 26 October: सोमवार को साफ रहेगा मौसम, उत्तर बिहार में 27 के बाद बदलेगा मिजाज