Move to Jagran APP

मुख्यमंत्री रघुवर दास के बेटे की रिसेप्शन पार्टी की है खास तैयारी, जानिए क्या-क्या होंगे आइटम

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास के पुत्र ललित की शादी की रिसेप्शन पार्टी की शुरुआत जमशेदपुर से होगी। यहां 10 मार्च रविवार को पार्टी है। आइये जानिए क्या-क्या आइटम पार्टी में परोसे जाएंगे।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sat, 09 Mar 2019 08:42 PM (IST)Updated: Sat, 09 Mar 2019 09:18 PM (IST)
मुख्यमंत्री रघुवर दास के बेटे की रिसेप्शन पार्टी की है खास तैयारी, जानिए क्या-क्या होंगे आइटम

जमशेदपुर, जेएनएन। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास के पुत्र ललित की शादी रायपुर की पूर्णिमा से हो गई। अब रिसेप्शन का दौर शुरू होने वाला है। रिसेप्शन पार्टी की शुरुआत जमशेदपुर से होगी। यहां 10 मार्च रविवार को पार्टी है। जमशेदपुर की पार्टी में 10 हजार लोगों के खाने का इंतजाम है। आठ हजार सामान्य और दो हजार वीवीआइपी के लिए प्रबंध किए गए हैं। आइये जानिए क्या-क्या आइटम पार्टी में परोसे जाएंगे।

loksabha election banner

खाना परोसने की जिम्मेदारी रांची के पालकी कैटरर को दी गई है। जमशेदपुर के एग्रीको मैदान में होनेवाली पार्टी में इंडियन फूड से लेकर चाइनीज, इटालियन फूड का आनंद अतिथि उठा सकेंगे। बिहार-झारखंड का प्रसिद्ध लिट्टी- चोखा तो होगा ही, पंजाबी स्पेशल डिस भी होंगे। ओडिशा के प्रसिद्ध छेना पोरा भी उपलब्ध होंगे। मॉकटेल काउंटर पर 10 तरह के माकटेल होंगे। हालांकि, नन वेज पसंद करने वालों को थोड़ी निराश हो सकती है क्‍योंकि पार्टी में आइटम तो सैकड़ों होंगे, लेकिन सिर्फ वेज।

पंजाबी स्पेशल के सात आइटम

10 तरह के वेलकम ड्रिक्स, 6 तरह के चलते-चलते आइटम, हाइ टी की सात वेरायटी, चार तरह के सूप, 11 तरह के सलाद होंगे। चाइनीज काउंटर पर फ्लैट नूडल और पनीर चिल्ली तो इटालियन काउंटर पर वेज इटालियन पास्ता रेड और ह्रवाइट सॉस विथ इंगलिश वेजिटेबल उपलब्ध होंगे। इंडियन फूड के 10 आयटम तो पंजाबी स्पेशल के सात आइटम और सलाद के 10 आइटम का लुत्फ अतिथि उठायेंगे। 

12 को रांची और 14 को दिल्ली में प्रीति भोज

वर-वधू के स्वागत में जमशेदपुर के बाद रांची में 12 मार्च और दिल्ली में 14 मार्च को प्रीतिभोज होगा। दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्री हिस्सा लेंगे। वहीं रांची में होने वाले भोज में झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन, हेमंत सोरेन समेत राज्य के विभिन्न दलों के नेता शामिल होंगे। 

जमशेदपुर की यातायात व्यवस्था में बदलाव

रघुवर दास के पुत्र ललित दास के मैरेज रिसेप्शन को लेकर जमशेदपुर में यातायात व्यवस्था में फेरबदल किया गया है। रिसेप्शन के दिन यानी रविवार को शहर में सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक बसों को छोड़कर भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।

यहां-यहां होगी वाहनों की होगी पार्किग

  • गोलमुरी की ओर से आने वाले पुलिस स्कूल मैदान और जॉगर्स पार्क मैदान में वाहन पार्क करेंगे।
  •  लिंट्टी चौक और सिदगोड़ा की ओर से आने वाले वाहन एग्रिको दुर्गापूजा मैदान में गाड़ी लगाएंगे।
  • साकची की ओर से आने वाले वाहन उपश्रमायुक्त कार्यालय परिसर के मैदान में पार्क किए जाएंगे।
  • वीवीआइपी के वाहन एग्रिको मैदान के पास पार्क होंगे।

ये होंगे रूट में फेरबदल

  • स्ट्रेट माइल रोड से आने वाले तीन नंबर गोलचक्कर से सीतारामडेरा थाना होते हुए जाएंगे।
  • लिंट्टी चौक की ओर से आने वाले 3 नंबर गोलचक्कर होते हुए या सिदगोड़ा 10 नंबर बस्ती होते हुए गोलमुरी की ओर जाएंगे।
  • गोलमुरी से सिदगोड़ा जाने वाले 10 नंबर बस्ती होते हुए जाएंगे।
  • गोलमुरी से लिंट्टी चौक, भालूबासा जाने वाले सीतारामडेरा थाना 3 नंबर गोलचक्कर होते हुए जाएंगे।

 ये भी पढ़ें: बेटे की बारात में जमकर थिरके मुख्यमंत्री रघुवर दास, ललित संग पूर्णिमा की शादी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.