छठ पूजा पर बेंगलुरु से टाटानगर लौटना होगा मुश्किल! 8 और 9 नवंबर के बाद नहीं मिलेगी कोई ट्रेन; देखें लिस्ट
Bengaluru To Tatanagar Train: छठ महापर्व पर बेंगलुरु से टाटानगर लौटने वाले झारखंड के यात्रियों को ट्रेन की कमी का ...और पढ़ें

छठ पूजा पर बेंगलुरु-टाटानगर ट्रेनें सीमित।
HighLights
बेंगलुरु से टाटानगर के लिए 8 और 9 नवंबर को ही ट्रेन।
यशवंतपुर और एसएमवीबी से टाटानगर के लिए चलती हैं ट्रेनें।
डिजिटल डेस्क, रांची। Bengaluru To Tatanagr Train: छठ महापर्व पर घर लौटने की तैयारी कर रहे झारखंड के लोगों के लिए बेंगलुरु से टाटानगर की रेल यात्रा मुश्किल हो सकती है। त्योहार के दौरान इस रूट पर ट्रेनों की उपलब्धता सीमित है। बेंगलुरु से टाटानगर के लिए केवल 8 और 9 नवंबर को ही ट्रेन उपलब्ध है। इसके बाद छठ पूजा की अवधि समाप्त होने तक इस रूट पर कोई ट्रेन नहीं है।
ऐसे में बेंगलुरु और आसपास के शहरों में काम करने वाले झारखंड के यात्रियों को घर पहुंचने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। त्योहार के समय बड़ी संख्या में लोग अपने परिवार के साथ छठ मनाने के लिए झारखंड लौटते हैं। ऐसे में सीमित ट्रेन परिचालन के कारण यात्रियों को वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ सकता है।
बेंगलुरू से टाटानगर आने वाली प्रमुख ट्रेन
यशवंतपुर - टाटानगर वीकली एक्सप्रेस YPR TATA EXP (18112) - यह एक साप्ताहिक मेल/एक्सप्रेस ट्रेन है, दैनिक या सुपरफास्ट नहीं है।
एसएमवीबी टाटा एक्सप्रेस SMVB TATA EXP (12890) - यह एक SMVT बेंगलुरु (SMVB) से टाटानगर जंक्शन (TATA) तक चलने वाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन है।
बेंगलुरू से टाटानगर जाने वाली ट्रेनों में टिकटों का वेटिंग स्टेटस
8 नवंबर को ट्रेनों में सीटों की स्थिति

9 नवंबर को ट्रेनों में सीटों की स्थिति

नोट-:ऊपर दी गई टिकटों की स्थिति से संबंधित सभी सूचनाएं 6 नवंबर 2026 को शाम 6 बजे तक ट्रैवल सेवा उपलब्ध कराने वाली साइट पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर दी गई हैं।
यह भी पढ़ें- दीपावली पर घर लौटना होगा मुश्किल! पुणे से टाटानगर आने वाली ट्रेनों में वेटिंग ने बढ़ाई चिंता; देखें लिस्ट