सड़क पर उतरे ग्रामीण: चांडिल में बॉयलर विस्फोट के बाद आक्रोश, कंपनी के मुख्य गेट पर जड़ा ताला
चांडिल के भुइयांडीह स्थित गैलेक्सी एक्सपोर्ट कंपनी में बॉयलर विस्फोट के बाद ग्रामीणों ने फैक्ट्री गेट जाम कर विरोध प्रदर्शन ...और पढ़ें

चांडिल में गैलेक्सी कंपनी के बाहर आक्रोशित ग्रामीणों को समझाते पुलिस पदाधिकारी।
HighLights
चांडिल में बॉयलर विस्फोट के बाद ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन।
ग्रामीणों ने फैक्ट्री गेट जाम कर उच्चस्तरीय जांच मांगी।
प्रशासन के बाद कंपनी ने गांव में सुविधाएं देने का आश्वासन दिया।
धमाके से दहल उठा था पूरा गांव
उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की
प्रशासनिक दखल के बाद हटा जाम
गेट जाम और हंगामे की सूचना मिलते ही चांडिल के एसडीपीओ शिव प्रकाश कुमार पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने आक्रोशित ग्रामीणों को काफी समझाया-बुझाया और उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम हटवाया।
एसडीपीओ शिव प्रकाश कुमार ने बताया कि घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि कंपनी प्रबंधन के साथ वार्ता हुई है, जिसके तहत कंपनी प्रबंधन गांव में पेयजल और पर्याप्त स्ट्रीट लाइट जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है।
