विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चक्रवात को लेकर चक्रधरपुर रेल मंडल अलर्ट, तेज हवा में ट्रेनों की रफ्तार होगी कम

Published: Mon, 26 Oct 2026 09:12 PM (IST)

चक्रधरपुर रेल मंडल ने बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात अर्नब को देखते हुए सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। ...और पढ़ें

चक्रवात को लेकर चक्रधरपुर रेल मंडल अलर्ट, तेज हवा में ट्रेनों की रफ्तार होगी कम

चक्रवात को लेकर चक्रधरपुर रेल मंडल अलर्ट, तेज हवा में ट्रेनों की रफ्तार होगी कम

HighLights

  1. तेज हवा में ट्रेनों की गति कम की जाएगी।

  2. पुल-पुलियों और ट्रैक की विशेष निगरानी होगी।

  3. खाली ट्रेनों को खिसकने से रोकने के उपाय।

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात तूफान को देखते हुए चक्रधरपुर रेल मंडल ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। तेज हवा चलने पर ट्रेनों की गति निर्धारित रफ्तार से कम की जाएगी।

परिस्थितियों के अनुसार ट्रेन को रोकने या धीमी गति से चलाने का निर्णय लोको पायलट मौके की स्थिति का आकलन कर लेंगे। यह जानकारी मंडल के सीनियर डीसीएम आदित्य चौधरी ने दी।

उन्होंने बताया कि चक्रवात के दौरान रेल परिचालन सुरक्षित रखने के लिए विशेष टीमों को सक्रिय कर दिया गया है। ये टीमें बड़े पुल-पुलियों की निगरानी करेंगी।

रात में पेट्रोलिंग करने वाली टीम भी अलर्ट रहेगी। नदी का जलस्तर बढ़ने या रेलवे ट्रैक पर खतरा नजर आने पर तत्काल सूचना दी जाएगी।

ट्रैक पर पेड़ गिरने और जलभराव से निपटने की तैयारी

मंडल में मानसून रिजर्व टीम को भी सक्रिय रखा गया है। ट्रैक पर पानी भरने, पेड़ गिरने या अन्य किसी तरह की बाधा आने पर टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य करेगी।

रेलवे क्षेत्र में मौजूद ऊंचे स्ट्रक्चर की भी जांच की जा रही है, ताकि तेज हवा के दौरान किसी तरह की दुर्घटना न हो।

स्टेशनों पर सुरक्षा के मद्देनजर प्लेटफॉर्म के पंखे बंद रखने और संरचनाओं को सुरक्षित रखने की व्यवस्था की जा रही है। वहीं, तेज हवा में खाली ट्रेनें अपने स्थान से खिसककर रोल डाउन न हों, इसके लिए उन्हें ट्रैक पर बांधकर रखने की तैयारी है।

28 अक्टूबर को तट से टकराने का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवाती तूफान अर्नब के 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश के बापटला और विशाखापत्तनम के बीच तट से टकराने की संभावना है।

झारखंड में 27 से 30 अक्टूबर के बीच गरज-चमक, तेज हवा और बारिश का असर देखने को मिल सकता है। ऐसे में चक्रधरपुर रेल मंडल संभावित परिस्थितियों को देखते हुए सतर्कता बरत रहा है।

यह भी पढ़ें- बंगाल से राजस्थान के बीच नई ट्रेन की शुरुआत, 4 राज्यों के 27 स्टेशनों पर होगा ठहराव; चेक करें शेड्यूल 

यह भी पढ़ें- टाटानगर से जयपुर के लिए शुरू होगी सीधी साप्ताहिक एक्सप्रेस, रेलमंत्री सोमवार को दिखाएंगे हरी झंडी