विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Canara Bank Robbery: मुख्य सड़क छोड़ गलियों के रास्ते ओडिशा भागे थे डकैत, मयूरभंज व रायरंगपुर में SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी

Published: Wed, 30 Sep 2026 01:50 AM (GMT+05:30)

जमशेदपुर के गोलमुरी कैनरा बैंक डकैती मामले में SIT को अहम सुराग मिले हैं, जिसमें 23 किलो सोना और 43 ...और पढ़ें

मूसलाधार बारिश की आड़ में रेनकोट पहनकर पहुंचे पांच डकैतों ने महज 24 मिनट के भीतर बैंक कर्मियों को बंधक बनाकर 23 किलोग्राम सोना और 43 लाख रुपये नकद लूट लिए।

मूसलाधार बारिश की आड़ में रेनकोट पहनकर पहुंचे पांच डकैतों ने महज 24 मिनट के भीतर बैंक कर्मियों को बंधक बनाकर 23 किलोग्राम सोना और 43 लाख रुपये नकद लूट लिए।

HighLights

  1. कैनरा बैंक डकैती में 23 किलो सोना, 43 लाख रुपये लूटे गए।

  2. SIT ने चतरा से कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

  3. डकैत मुख्य सड़कों से बचकर गलियों के रास्ते ओडिशा भागे थे।

जास, जमशेदपुर। गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित कैनरा बैंक में गत 24 सितंबर को हुई 23 किलो सोना और 43 लाख रुपये नकद की सनसनीखेज डकैती मामले में पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) को अहम सुराग हाथ लगे हैं। 
 
मामले का खुलासा करने के लिए पुलिस की टीमें झारखंड के चतरा, रांची व पलामू के अलावा पड़ोसी राज्यों बिहार, बंगाल और ओडिशा के मयूरभंज व रायरंगपुर समेत कई क्षेत्रों में ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही हैं। 
 

नाकेबंदी से बचने के लिए चुना गलियों का रास्ता 

पुलिस फिलहाल चतरा से हिरासत में लिए गए कुछ संदेहियों से सघन पूछताछ कर रही है। जांच में सामने आए सीसीटीवी फुटेज (CCTV Footage) ने अपराधियों के भागने के रूट का पर्दाफाश कर दिया है। 
 
वारदात को अंजाम देने के बाद शातिर डकैतों ने मुख्य सड़कों पर पुलिस की नाकेबंदी से बचने के लिए तंग गलियों और ग्रामीण रास्तों का सहारा लिया।
 
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, डकैती के बाद गिरोह गोलमुरी से नामदा बस्ती होते हुए सालगाझुरी पहुंचा। वहां से परसुडीह थाना क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों से गुजरते हुए हाता रोड की ओर निकल गया और फिर ओडिशा की सीमा में दाखिल हो गया। 
 
अपराधियों को शहर की पुलिसिंग और वारदात के तुरंत बाद होने वाली चेकिंग का पूरा अंदाजा था, इसलिए उन्होंने सीसीटीवी निगरानी वाले मुख्य मार्गों से दूरी बनाए रखी।
 

5 डकैतों पर 2-2 लाख रुपये का इनाम 

डकैती कांड की गुत्थी सुलझाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की देखरेख में 20 सदस्यीय एसआईटी (SIT) का गठन किया गया है।
 
सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल टावर लोकेशन, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और संदिग्धों की आवाजाही को जोड़कर पुलिस अपराधियों के बिल्कुल करीब पहुंच चुकी है। 
 
फुटेज में साफ तौर पर नजर आ रहे पांचों डकैतों की पहचान के लिए पुलिस ने दो-दो लाख रुपये का नकद इनाम भी घोषित किया है।
 
पुलिस अधिकारियों का दावा है कि अंतरराज्यीय गिरोह द्वारा अंजाम दी गई इस बड़ी वारदात का जल्द ही पर्दाफाश कर दिया जाएगा। 

यह भी पढ़ें- Canara Bank Robbery: पुलिस ने जारी की 5 बदमाशों की फोटो, सुराग देने वाले को मिलेगा 2-2 लाख का इनाम