विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जमशेदपुर में रात्रि गश्ती पर बाबूलाल मरांडी ने उठाए सवाल, बोले- जनता को सुरक्षा चाहिए, लाठी नहीं

By Mansi KumariEdited By: Mansi Kumari
Published: Mon, 28 Sep 2026 09:08 AM (IST)

जमशेदपुर में रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस द्वारा आम लोगों पर लाठीचार्ज का वीडियो वायरल होने के बाद नेता प्रतिपक्ष ...और पढ़ें

HighLights

  1. पुलिस लाठीचार्ज वीडियो वायरल होने पर बाबूलाल मरांडी ने सवाल उठाए।

  2. उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पुलिस कार्रवाई पर जवाब मांगा।

डिजिटल डेस्क, जमशेदपुर। जमशेदपुर में रात्रि गश्ती के दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा सड़क और दुकानों के पास मौजूद लोगों को हटाने तथा लाठियां चलाने का वीडियो वायरल होने के बाद मामला राजनीतिक रूप लेता जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने इसको लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सवाल किए हैं। वायरल वीडियो को लेकर अन्य नेताओं की ओर से भी पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए गए हैं।

बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट कर कहा कि अपराध नियंत्रण जरूरी है, लेकिन आम नागरिकों को पीटना किसी भी स्थिति में समाधान नहीं हो सकता। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सवाल किया कि पुलिस द्वारा आम लोगों पर लाठियां क्यों बरसाई जा रही हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस अपने नकारेपन को छिपाने और अपराधियों पर लगाम लगाने के नाम पर आम जनता के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। मरांडी ने कहा कि जनता को पीटने से अपराध खत्म नहीं होगा। उन्होंने भ्रष्ट और अपराधियों से मिलीभगत करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की।

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने यह भी कहा कि यदि भ्रष्ट पुलिसकर्मियों और अपराधियों पर इसी तरह सख्ती की जाए तो झारखंड की तस्वीर बदल सकती है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या सरकार चाहती है कि आम आदमी शाम होते ही अपने घरों में दुबक जाए।

बाबूलाल मरांडी ने अपनी पोस्ट में सरकार पर निशाना साधते हुए तंज किया कि बेहतर होगा कि पूरे राज्य में चार बजे के बाद कर्फ्यू लगा दिया जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे पुलिस को कोयला, बालू और पत्थर के अवैध कारोबार को सुरक्षा देने के लिए पूरा समय मिल जाएगा।

उन्होंने मुख्यमंत्री से अपराधियों पर सख्ती करने और आम जनता के खिलाफ ऐसी कार्रवाई नहीं करने की अपील की। मरांडी ने कहा कि “जनता को सुरक्षा चाहिए, लाठी नहीं।” 

यह भी पढ़ें- जमशेदपुर मरीन ड्राइव हादसे के बाद एक्शन: DTO और MVI सड़कों पर रखेंगे नजर, बेतरतीब पार्किंग पर लगेगा ब्रेक

यह भी पढ़ें- जमशेदपुर बिंदल मॉल फायरिंग: कुणाल शर्मा के पुराने जमीन कनेक्शन आए सामने, रंजीत बैज हत्याकांड से जुड़ रहे तार