नोवामुंडी के गुवा में आवारा कुत्ते का आतंक, पांच लोगों को काटकर किया घायल; बच्चों की सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता
गुवा के कल्याण नगर में एक आक्रामक आवारा कुत्ते ने पांच लोगों को काटकर घायल कर दिया है, जिससे इलाके ...और पढ़ें

गुवा के कल्याण नगर में आक्रामक आवारा कुत्ते का आतंक।
HighLights
गुवा के कल्याण नगर में आक्रामक आवारा कुत्ते का आतंक।
कुत्ते ने पांच लोगों को काटकर घायल किया, अस्पताल में भर्ती।
संवाद सूत्र, नोवामुंडी। गुवा के कल्याण नगर में एक आक्रामक आवारा कुत्ते के आतंक से लोगों में दहशत का माहौल है। काले रंग के इस कुत्ते ने पिछले कुछ समय में पांच लोगों को काटकर घायल कर दिया है। कुत्ते के हमले में घायल सभी लोगों को इलाज के लिए गुवा सेल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में धनुर्जय दास, भोलू, पवन, कार्तिक दास और निखिल शामिल हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार, कुत्ता अचानक लोगों पर हमला कर रहा है। इसके कारण खासकर सुबह और शाम के समय लोगों को घर से निकलने में डर लग रहा है। कुत्ते के लगातार हमलों से कल्याण नगर के लोगों में भय व्याप्त है। लोगों को आशंका है कि यदि समय रहते कुत्ते को नहीं पकड़ा गया तो वह किसी अन्य व्यक्ति, विशेषकर बच्चे या बुजुर्ग को अपना शिकार बना सकता है।
-1790403612292.webp)

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल पहल करते हुए आक्रामक कुत्ते को पकड़ने की मांग की है। लोगों का कहना है कि केवल एक कुत्ते को पकड़ना ही पर्याप्त नहीं होगा, बल्कि क्षेत्र में घूम रहे अन्य आवारा एवं आक्रामक कुत्तों की भी पहचान कर उन पर नियंत्रण के लिए अभियान चलाया जाना चाहिए।
स्थानीय लोगों ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर विशेष चिंता जताई है। उन्होंने प्रशासन और संबंधित विभाग से जल्द कार्रवाई कर लोगों को इस समस्या से राहत दिलाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।
