विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महज एक सिगरेट मांगने पर दोस्त ने ही मार दी गोली! आदित्यपुर हत्याकांड का 4 दिन में खुलासा, बिहार भागा आरोपी दबोचा

By Brajesh SharmaEdited By: Nishant Bharti
Published: Fri, 13 Nov 2026 02:21 PM (IST)

आदित्यपुर के सतवाहिनी-जमालपुर में सोनू कुमार की गोली मारकर हत्या के मामले का पुलिस ने चार दिनों के भीतर खुलासा ...और पढ़ें

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

HighLights

  1. सोनू कुमार की हत्या का पुलिस ने चार दिन में खुलासा किया।

  2. सिगरेट मांगने पर दोस्त विशाल ने सोनू को गोली मारी।

  3. मुख्य आरोपी विशाल कुमार सिंह बिहार से गिरफ्तार हुआ।

जागरण संवाददाता, आदित्यपुर। सतवाहिनी-जमालपुर में सोनू कुमार की गोली मारकर हत्या के मामले का पुलिस ने चार दिनों के भीतर खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी विशाल कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

मामूली सिगरेट को लेकर हुए विवाद में दोस्त ने ही दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को सापड़ा पुल के समीप गिरफ्तार किया। उसके पास से हत्या में प्रयुक्त पिस्टल और मोबाइल फोन बरामद किया गया है। 

सिगरेट मांगने को लेकर विवाद शुरू

शुक्रवार को आदित्यपुर थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीपीओ अनुभव भारद्वाज ने बताया कि मृतक सोनू और आरोपी विशाल के बीच दोस्ताना संबंध थे। बीते 9 नवंबर की शाम को दोनों साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान सोनू द्वारा सिगरेट मांगने को लेकर विवाद शुरू हो गया। 

देखते ही देखते मामला इतना बढ़ा कि विशाल ने कमर से पिस्टल निकालकर सोनू को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी डिमना चौक पहुंचा और बस से बिहार के शेरघाटी फरार हो गया। 

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर उसकी तलाश की। शुक्रवार को शेरघाटी से लौटने की सूचना पर सापड़ा पुल के पास घेराबंदी कर उसे दबोच लिया गया। 

छापेमारी दल में ये थे शामिल

एसडीपीओ अनुभव भारद्वाज, थाना प्रभारी अंजनी कुमार सहित पुलिस अवर निरीक्षक कार्तिकेय सिंह, असलम अंसारी, राजेन्द्र कुमार, सुनील सिंह, हिरालाल कुमार, अमीश कुमार, विक्रमादित्य पाण्डेय, विश्वजीत कुमार तिवारी और टाइगर मोबाइल के आरक्षी नीतीश कुमार शामिल थे।

यह भी पढ़ें- चाईबासा में नशे में धुत ट्रक चालक का कहर, कार को 50 मीटर तक घसीटा; दो होमगार्ड जवान गंभीर


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।