Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2019: यहां चार बार सांसद बने पिता-पुत्र, दोनों बने केंद्रीय मंत्री

Lok Sabha Election 2019. हजारीबाग में पिता-पुत्र की जोड़ी ने अब तक करीब चार बार क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया है। जयंत सिन्हा से पहले उनके पिता यशवंत सिन्हा यहां के सांसद रहे।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sat, 23 Mar 2019 08:51 PM (IST)Updated: Sun, 24 Mar 2019 11:22 AM (IST)
Lok Sabha Election 2019: यहां चार बार सांसद बने पिता-पुत्र, दोनों बने केंद्रीय मंत्री
Lok Sabha Election 2019: यहां चार बार सांसद बने पिता-पुत्र, दोनों बने केंद्रीय मंत्री

हजारीबाग, [मासूम अहमद]। ऐसे तो हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में शुरूआती दौर से रामगढ़ राजघराने का वर्चस्व रहा है। इस घराने ने करीब आधा दर्जन बार इस संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था। मगर एक और परिवार ऐसा है जिसे एक से अधिक बार क्षेत्र का बतौर सांसद प्रतिनिधित्व किया है। हम बात कर रहे हैं हजारीबाग के निवर्तमान सांसद सह केंद्रीय नागर विमानन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा और उनके पिता व पूर्व केंद्रीय विदेश एवं वित् मंत्री यशवंत सिन्हा की। पिता पुत्र ने अब तक करीब चार बार क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया है। इनमें से तीन बार पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा और एक बार उनके पुत्र व केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा हजारीबाग के सांसद रहे हैं।

loksabha election banner

 

साथ ही आसन्न लोकसभा चुनाव में एक बार फिर जयंत सिन्हा भाजपा की उम्मीदवारी हासिल कर चुके हैं। विदित हो कि पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने पहली बार सन 1998 में हजारीबाग संसदीय क्षेत्र से विजयी हुए थे। उसके बाद 1999 में भी वह विजयी रहे थे। उसके अगले चुनाव में सन 2004 में उन्हें भाकपा प्रत्याशी भुवनेश्वर प्रसाद मेहता के हाथों पराजित हुए।

हालांकि अगले ही बार उन्होंने अपनी हाल का बदला ले लिया और 2009 में पुन: विजयी रहे। उसके बाद यानी विगत चुनाव यानी 2014 के चुनाव में उनके पुत्र यशवंत सिन्हा को पार्टी ने इस लोकसभा क्षेत्र से अपना प्रत्याशी बनाया। इस चुनाव में जयंत सिन्हा ने कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व सदर विधायक और रामगढ़ राजघराने के सदस्य सौरभ नारायण सिंह को पराजित किया।

आसन्न लोकसभा चुनाव में एक बार फिर जयंत सिन्हा भाजपा के उम्मीदवार बनाए गए हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि वह इस चुनाव में जीत हासिल कर अपने परिवार का दबदबा बढ़ा पाएंगे या नहीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.