विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हजारीबाग: झुंड से बिछड़ा विशाल हाथी पहुंचा गांव, ग्रामीणों में मची दहशत; फसल रौंदी और चारदीवारी गिराई

Published: Sun, 04 Oct 2026 01:29 PM (IST)

झुंड से बिछड़ा एक विशाल जंगली हाथी बरही के माधोपुर गांव में डैम तैरकर पहुंच गया, जिससे ग्रामीणों में दहशत ...और पढ़ें

HighLights

  1. झुंड से बिछड़ा विशाल जंगली हाथी माधोपुर गांव में घुसा।

  2. हाथी ने मकई की फसल रौंदी और घर की चारदीवारी तोड़ी।

  3. वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क कर हाथी को जंगल में खदेड़ा।

संवाद सूत्र, बरही (हजारीबाग)। झुंड से बिछड़ा एक विशाल जंगली हाथी शनिवार शाम बरही के चचरो पार्क जंगल होते हुए डैम के पानी में तैरकर माधोपुर गांव पहुंच गया। हाथी को गांव में देख ग्रामीणों में दहशत फैल गई।

इस दौरान हाथी ने मकई की फसल रौंद दी और जीतन महतो के घर की चारदीवारी को धक्का मारकर गिरा दिया। हाथी की तेज गर्जना से ग्रामीणों में और भय का माहौल बन गया।ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हाथी को गांव से जंगल की ओर खदेड़ा।

साथ ही पड़ीरमा, ओरिया, सिंहपुर, कारीमाटी समेत आसपास के गांवों में एलान कर ग्रामीणों को सतर्क किया गया। इसके बाद हाथी माधोपुर-पड़ीरमा के जंगल की ओर चला गया। बताया जाता है कि हाथी अकेला है और अपने झुंड से बिछड़ गया है। समाचार लिखे जाने तक हाथी माधोपुर-पड़ीरमा जंगल में ही शरण लिए हुए था। 

यह भी पढ़ें- हजारीबाग में तालाब में डूबने से होटल कर्मी की मौत, कमल फूल के पास कीचड़ में फंसा पैर; परिवार में पसरा मातम

यह भी पढ़ें- शहर में सफर करना होगा आसान! हजारीबाग में बदलेगी सड़कों की सूरत, फोरलेन के साथ पुल व 21 कल्भर्ट भी बनेंगे