हजारीबाग में तालाब में डूबने से होटल कर्मी की मौत, कमल फूल के पास कीचड़ में फंसा पैर; परिवार में पसरा मातम
बरही अनुमंडल कार्यालय के पास कोनरा ठाकुर टोला स्थित तालाब में नहाते समय एक होटल कर्मी प्रभु ठाकुर की डूबने ...और पढ़ें

होटल कर्मी प्रभु ठाकुर की डूबने से मौत हुई। जागरण
HighLights
बरही के कोनरा ठाकुर टोला तालाब में हादसा हुआ।
होटल कर्मी प्रभु ठाकुर की डूबने से मौत हुई।
संवाद सूत्र, बरही (हजारीबाग)। बरही अनुमंडल कार्यालय के समीप कोनरा ठाकुर टोला स्थित तालाब में रविवार को डूबने से होटल कर्मी प्रभु ठाकुर (44) की मौत हो गई। मृतक बरसोत निवासी स्व. थानू ठाकुर का पुत्र था। वह बरही अनुमंडल कार्यालय परिसर में अपना होटल चलाता था। बताया जाता है कि प्रभु ठाकुर अकेले तालाब में नहाने गया था।
इसी दौरान कमल फूल के पास उसका पैर कीचड़ में फंस गया और वह डूब गया। आसपास मौजूद युवाओं ने काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला और अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। मृतक अपने पीछे बूढ़ी मां, पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गया है।
घटना की सूचना पर मुखिया मोतीलाल चौधरी, मुखिया प्रतिनिधि छोटन ठाकुर, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि विष्णुधारी महतो, विकास कुमार व सूरज कुमार समेत कई लोग पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की। ग्रामीणों ने आश्रित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
