विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शहर में सफर करना होगा आसान! हजारीबाग में बदलेगी सड़कों की सूरत, फोरलेन के साथ पुल व 21 कल्भर्ट भी बनेंगे

Published: Fri, 02 Oct 2026 06:01 PM (IST)

हजारीबाग में 9.284 किलोमीटर सड़क को फोरलेन में चौड़ा और पुनर्निर्मित किया जाएगा, जिसमें कोनार नदी पर एक पुल और ...और पढ़ें

एआई जेनरेटेड इमेज।

एआई जेनरेटेड इमेज।

HighLights

  1. हजारीबाग बाईपास से पुराने एनएच तक 9.284 किमी सड़क फोरलेन होगी।

  2. कोनार नदी पर उच्चस्तरीय पुल और 21 नए कल्भर्ट का निर्माण होगा।

संवाद सहयोगी, हजारीबाग। शहर में सड़क सुविधा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए हजारीबाग बाईपास से पुराने एनएच संरेखण तक 9.284 किलोमीटर सड़क का फोरलेन में चौड़ीकरण एवं पुनर्निर्माण किया जाएगा। रोड कंस्ट्रक्शन विभाग के अंतर्गत सीआरआइएफ योजना से प्रस्तावित इस परियोजना में सड़क को दोनों ओर आठ-आठ मीटर चौड़ा किया जाएगा।

बीच में न्यू जर्सी क्रैश बैरियर तथा दोनों किनारों पर आरसीसी ड्रेन और यूटिलिटी डक्ट बनाए जाएंगे। परियोजना के तहत क्षितिज अस्पताल के समीप कोनार नदी पर उच्चस्तरीय पुल और 21 नए कल्भर्ट का निर्माण होगा। सड़क के मध्य मेडियन पर स्ट्रीट लाइट तथा दो हाई मास्ट लाइट लगाने की भी योजना है।

यातायात को व्यवस्थित करने के लिए डिस्ट्रिक्ट बोर्ड चौक के समीप रोटरी और 55 प्रमुख व छोटे जंक्शन का सुधार किया जाएगा। मार्ग में भारतमाला चौक, कारगिल, हुडहुडू पथ जंक्शन, चानो मोड़, संत कोलंबा कालेज मोड़, कार्मेल चौक, फारेस्ट आफिस चौक, नया बस स्टैंड, पोस्ट ऑफिस चौक, बिरसा चौक, कचहरी चौक, डीवीसी चौक, महाराणा प्रताप चौक, समाहरणालय चौक, विनोबा भावे विश्वविद्यालय चौक, जेपीए चौक और सिंदूर चौक समेत कई क्षेत्र शामिल हैं।

फिलहाल बिजली पोल की शिफ्टिंग और पेड़ों से संबंधित कार्रवाई के लिए प्राक्कलन तैयार किया जा रहा है। वर्षा ऋतु के कारण मुख्य निर्माण कार्य फिलहाल स्थगित है। मौसम अनुकूल होते ही काम आगे बढ़ाया जाएगा। 

यह भी पढ़ें- हजारीबाग: विभावि में गैर शैक्षणिक कर्मियों का भारी टोटा, 378 में 312 पद खाली; 1998 के बाद नहीं हुई बहाली

यह भी पढ़ें- हजारीबाग में कस्टोडियन रेप पर हाई कोर्ट सख्त, गृह सचिव तलब; बरी होने पर भी हिरासत में रख पुलिस कांस्टेबल ने किया शोषण