विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hazaribagh News: पुलिस को देखते ही भागने लगे 2 युवक, कुएं में लगा दी छलांग; एक की चली गई जान

Published: Mon, 29 Jul 2024 08:25 AM (IST)

झारखंड के हजारीबाग में देर रात पुलिस की पेट्रोलिंग टीम को देखकर दो युवक भागने लगे। भागते समय दोनों ने ...और पढ़ें

पेट्रोलिंग पुलिस को देखकर भागने के दौरान कुएं में गिरे दो युवक। (सांकेतिक फोटो)
पेट्रोलिंग पुलिस को देखकर भागने के दौरान कुएं में गिरे दो युवक। (सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. हजारीबाग जिले के टाटीझरिया थाना क्षेत्र की घटना
  2. पेट्रोलिंग पुलिस को देखकर डर गए थे दोनों युवक
  3. भागने के दौरान दोनों युवक कुएं में गिरे, एक की मौत

संवाद सूत्र, जागरण (हजारीबाग)। झारखंड के हजारीबाग जिले में टाटीझरिया थाना क्षेत्र के नारायणपुर में रविवार रात करीब 10 बजे पुलिस को देखकर भय से भागने के क्रम में दो युवक कुएं में गिर गए। इसमें एक युवक की मौत हो गई। मृतक नारायणपुर गांव का निवासी 26 वर्षीय मुकेश कुमार था।

मृतक के भाई मनोज यादव और ग्रामीणों ने बताया कि नारायणपुर में नारायण महतो की दुकान पर पुलिस की गश्ती टीम रुकी। वहां बैठे युवक दौड़कर भागने लगे। इस दौरान मुकेश कुमार यादव और एक अन्य युवक अंधेरे में अलग-अलग कुएं में गिर गए।

एक युवक को पुलिस की मौजूदगी में निकाला गया। वहीं, मुकेश कुमार यादव की मौत हो गई। मुकेश का लगभग दो वर्ष का एक बेटा और दस माह की एक बेटी है। घटना से ग्रामीणों में पुलिस के प्रति आक्रोश व्याप्त है।

थाना प्रभारी ने क्या कहा?

थाना प्रभारी सुजीत कुमार का कहना है कि पुलिस गश्ती टीम को देखकर युवक भागने लगे। जानकारी मिली तो, एक युवक को कुआं से निकाला गया।

ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों के खिलाफ एक्शन की मांग की

इधर, परिजन और ग्रामीणों ने दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। मामले को लेकर देर रात तक तनाव बना हुआ था। काफी संख्या में ग्रामीण एकत्र होकर पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे।

सडक दुर्घटना में विवाहिता का कटा हाथ, दर्दनाक मौत

हजारीबाग के चरही-घाटो रोड पर शनिवार देर शाम एक सड़क हादसे एक महिला का हाथ कट गया। पीड़िता संजू देवी ऑटो में बैठकर तापीन पिंडरा जा रही थी।

विपरीत दिशा से किसी अज्ञात वाहन ने महिला का हाथ रगड़ते हुए भाग निकला। महिला का हाथ, बांह से कटकर सड़क पर गिर गया।

प्राथमिक उपचार के बाद महिला को इलाज के लिए रांची लाया जा रहा था, लेकिन महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें: Saraikela News: खेलते-खेलते करंट की चपेट में आ गई दो मासूम, झुलसने से चली गई जान; पसरा मातम

कोर्ट में केस दर्ज किया तो भड़क गया ग्राम प्रधान, बंद करवा दिया परिवार का हुक्का-पानी