विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इंस्टाग्राम पर प्यार, शादी का वादा कर छत्तीसगढ़ से बुलाया; हजारीबाग में युवक ने छोड़ा अकेला; परिवार से मिलाया गया

Published: Sun, 22 Nov 2026 08:44 AM (GMT+05:30)

इंस्टाग्राम पर एक युवक के झांसे में आकर छत्तीसगढ़ की 18 वर्षीय युवती हजारीबाग पहुंची, जहां युवक नहीं मिला। बरही पुलिस और सखी वन स्टॉप सेंटर की मदद से शक्ति सदन ने उसे आश्रय दिया और अंततः परिवार से मिलाया।

AI द्वारा बनाई गई तस्वीर।

AI द्वारा बनाई गई तस्वीर।

HighLights

  1. इंस्टाग्राम पर युवक के झांसे में आई युवती।

  2. छत्तीसगढ़ से हजारीबाग पहुंची, युवक नहीं मिला।

संवाद सूत्र, हजारीबाग। इंस्टाग्राम पर एक युवक के संपर्क में आकर छत्तीसगढ़ से हजारीबाग पहुंची 18 वर्षीय युवती को शक्ति सदन ने सुरक्षित उसके परिवार से मिलाया। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले की रहने वाली नीलम कुमारी (बदला हुआ नाम) की इंस्टाग्राम के माध्यम से एक युवक से करीब एक वर्ष तक बातचीत हुई थी।

युवक ने विवाह का भरोसा देकर चार नवंबर को उसे झारखंड बुलाया। हजारीबाग पहुंचने के बाद युवक ने उसे बरही रेलवे स्टेशन बुलाया, लेकिन वहां पहुंचने पर उसका मोबाइल बंद मिला। निराश युवती स्टेशन के समीप एक दुकान के बाहर बैठ गई।

दुकानदार की सूचना पर बरही पुलिस ने युवती को सुरक्षित थाने पहुंचाया। बाद में सखी वन स्टॉप सेंटर के सहयोग से उसे शक्ति सदन में आश्रय और परामर्श दिया गया। शक्ति सदन की टीम ने परिवार से संपर्क कर उन्हें हजारीबाग बुलाया। शुरुआत में परिजन आने को तैयार नहीं थे, लेकिन लगातार संवाद और पुलिस के सहयोग से वे पहुंचे। आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद युवती को परिजनों के साथ सुरक्षित घर भेज दिया गया। 

यह भी पढ़ें- प्रिंस खान के भाई बंटी को धनबाद से हजारीबाग जेल भेजने की तैयारी, पत्नी को सता रहा एनकाउंटर का डर

यह भी पढ़ें- अब रांची से बोकारो पहुंचने में लगेंगे सिर्फ सवा घंटे, हजारीबाग-जमशेदपुर के लिए भी बन रहे नए सड़क कॉरिडोर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।