Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Hazaribagh: पत्नी को जलाकर मारने का मामला, पूर्व SDM रांची से गिरफ्तार

    Updated: Sun, 09 Feb 2025 11:03 PM (IST)

    अनीता देवी हत्याकांड में पूर्व एसडीएम अशोक कुमार को पुलिस ने रांची से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब सोमवार को पूर्व एसडीएम को कोर्ट में पेश करेगी। पिता दुर्योधन साव के निशानदेही पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार किया है। 26 दिसंबर की सुबह रहस्यमयी तरीके से उनकी पत्नी की मौत हो गई थी। पूर्व एसडीएम पर अपनी पत्नी को जलाकर मार देने का आरोप है।

    Hero Image
    मृत पत्नी और गिरफ्तार पूर्व एसडीएम। (फाइल फोटो)

    संवाद सूत्र, हजारीबाग। अनीता देवी हत्याकांड में पूर्व एसडीएम अशोक कुमार को लोहसिंघना थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह रांची स्थित बिरसा चौक में शरण लिए थे, जहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है।

    गिरफ्तारी संध्या करीब सात बजे हुई है और स्वयं थाना प्रभारी लोहसिंघना टीम को लेकर छापेमारी की थी। सूचना के मुताबिक पुलिस आरोपित पूर्व एसडीएम को लेकर हजारीबाग पहुंची और फिर पूछताछ के बाद सोमवार को कोर्ट में पेश करेगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अपनी पत्नी को जलाकर मार देने के आरोप में पूर्व एसडीएम अशोक कुमार की गिरफ्तारी हुई है। जानकारी के अनुसार पिता दुर्योधन साव के निशानदेही पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार किया है।

    दो दिन पूर्व लोहसिंघना थाना की पुलिस ने दुर्योधन साव को सके ससुराल सदर प्रखंड के सलैया से हिरासत में लिया था। इसके बाद पूर्व एसडीएम को लेकर पुलिस में छापेमारी अभियान चला रही थी।

    26 दिसंबर की सुबह रहस्यमयी तरीके से जल गई थी पत्नी

    जानकारी के अनुसार शादी के एक दशक बाद से पति और पत्नी में विवाद चल रहा था। विवाद कुछ इस प्रकार था कि सरकारी आवास में पत्नी को एसडीएम के शयनकक्ष में जाने तक पर रोक थी।

    सारा विवाद एक अन्य तीसरे महिला को लेकर खड़ा हुआ था, जिससे अशोक कुमार की दोस्ती गिरिडीह में पदस्थापना के दौरान बढ़ी थी।

    इधर 26 दिसंबर 2024 को सुबह करीब साढ़े छह बजे एसडीएम आवास में पत्नी अनीता देवी रहस्यमयी तरीके से जल गई थी। इस दौरान उन्हें लगभग 7:30 बजे आरोग्यम हॉस्पिटल ले जाया गया था। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बोकारो जनरल हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया था।

    यहां चिकित्सकों ने बताया था कि वह 65 फीसदी जल गई हैं। उन्हें वहां से रांची रेफर कर दिया गया था, फिर अनीता देवी को रांची के देवकमल हॉस्पिटल में एडमिट किया गया।

    जहां 27 दिसंबर की रात उसने दम तोड़ दिया था। इस संबंध में एसडीएम के साला राजू कुमार गुप्ता ने एफआईआर दर्ज कराया था, जिसमें एसडीएम, एसडीएम के पिता, छोटा भाई और देवरानी को जलाकर मारने का आरोप लगाते हुए नामजद आरोपी बनाया गया था।

    यह भी पढ़ें- 

    पत्नी को जलाकर मारने का आरोप, कागज पर फरार पूर्व SDM का विभाग में पहुंचा छुट्टी का आवेदन; पढ़िए क्या है पूरा मामला

    SDM Case: पत्नी को जलाकर मारने का आरोप...एसडीएम के खिलाफ शुरू हुआ अभियान, ट्रांसफर के बाद लोगों ने कर दी अलग मांग