विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हाजिरी बनाकर गायब हो जाते हैं कर्मी! हजारीबाग नगवां टोल प्लाजा पर अव्यवस्था से वाहन चालक परेशान

Published: Mon, 05 Oct 2026 08:52 AM (IST)

नगवां टोल प्लाजा पर कागजों में 140 कर्मचारी होने के बावजूद ड्यूटी पर कम लोग मिलते हैं, जिससे केवल 10-12 ...और पढ़ें

नगवां टोल की फाइल फोटो। जागरण

नगवां टोल की फाइल फोटो। जागरण

HighLights

  1. नगवां टोल पर 140 कर्मचारियों का दावा, लेकिन ड्यूटी पर 50-60 ही नजर आते हैं।

  2. 16 लेन होने के बावजूद 10-12 ही चालू रहती हैं, जिससे वाहनों की लंबी कतार लगती है।

विनय कुशवाहा, हजारीबाग। एनएच-33 स्थित नगवां टोल प्लाजा की व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। टोल प्लाजा में करीब 140 कर्मचारियों के कार्यरत होने की बात बताई जाती है, लेकिन ड्यूटी के समय महज 50से 60कर्मचारी ही नजर आते हैं।

कर्मचारियों की इतनी संख्या होने के बावजूद वाहन चालकों को अपेक्षित सुविधा नहीं मिल पा रही है। कई बार टोल प्लाजा पर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है और वाहन चालकों को टोल पार करने में अनावश्यक समय गंवाना पड़ता है।

टोल प्लाजा पर कुल 16 लेन बनाई गई हैं। इसके बावजूद सामान्य दिनों में भी सभी लेन को नियमित रूप से चालू नहीं रखा जाता। इनमें से महज 10 से 12 लेन ही संचालित होती दिखाई देती हैं। व्यस्त समय में वाहनों का दबाव बढ़ने पर बंद लेनों के कारण चालू लेनों पर वाहनों की संख्या बढ़ जाती है। इससे टोल परिसर में जाम जैसी स्थिति बन जाती है और वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ती है।

कर्मचारियों की संख्या और व्यवस्था पर सवाल

सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब टोल प्लाजा पर 140 कर्मचारियों की व्यवस्था है तो ड्यूटी के समय 30 से 40 कर्मचारी ही क्यों दिखाई देते हैं। यदि सभी कर्मचारी निर्धारित समय पर अपनी ड्यूटी पर मौजूद रहें तो सभी लेनों को सुचारू रूप से संचालित करने के साथ-साथ वाहन चालकों को अन्य आवश्यक सेवाएं भी बेहतर तरीके से उपलब्ध कराई जा सकती हैं।

स्थानीय वाहन चालकों का कहना है कि टोल प्लाजा पर कर्मचारी पर्याप्त संख्या में नहीं दिखते। कई बार एक साथ बड़ी संख्या में वाहन पहुंचने पर लेनों पर दबाव बढ़ जाता है। इससे टोल कटाने में समय लगता है और पीछे वाहनों की कतार बढ़ती चली जाती है। वाहन चालकों का कहना है कि टोल वसूली के साथ यात्रियों को बेहतर और त्वरित सेवा मिलना भी जरूरी है।

टोल प्रबंधक ने खुद बताई हाजिरी की स्थिति

इस संबंध में टोल प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि टोल प्लाजा में करीब 140 कर्मचारी हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि कुछ लोग ऐसे हैं जो केवल हाजिरी बनाने के बाद चले जाते हैं। ऐसे कर्मचारियों के कारण वास्तविक ड्यूटी में कर्मचारियों की संख्या कम रह जाती है। 

यह भी पढ़ें- हजारीबाग: झुंड से बिछड़ा विशाल हाथी पहुंचा गांव, ग्रामीणों में मची दहशत; फसल रौंदी और चारदीवारी गिराई

यह भी पढ़ें- हजारीबाग में निजी जमीन पर अबुआ आवास बनाने का आरोप, BDO से की गई जांच की मांग