विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हजारीबाग वन भूमि घोटाले में ACB की बड़ी कार्रवाई, तीन विक्रेता गिरफ्तार; न्यायिक हिरासत में भेजे गए

Published: Wed, 07 Oct 2026 12:08 PM (IST)

एसीबी हजारीबाग ने वन भूमि घोटाले में तीन भूमि विक्रेताओं को गिरफ्तार किया है। इन पर वन और सरकारी जमीन ...और पढ़ें

एसीबी हजारीबाग की बड़ा कार्रवाई। जागरण

एसीबी हजारीबाग की बड़ा कार्रवाई। जागरण

HighLights

  1. एसीबी हजारीबाग ने तीन भूमि विक्रेताओं को गिरफ्तार किया।

  2. सरकारी जमीन की अवैध बिक्री और दाखिल-खारिज का है मामला।

जागरण संवाददाता, हजारीबाग। वन भूमि, सरकारी जमीन और गैरमजरुआ खास किस्म की जंगल भूमि को अवैध तरीके से हासिल करने, उसकी बिक्री करने तथा गलत तरीके से दाखिल-खारिज कराने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) हजारीबाग की कार्रवाई लगातार जारी है। मंगलवार को गठित विशेष छापामारी दल ने मामले में तीन आरोपित भूमि विक्रेताओं को गिरफ्तार किया। तीनों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

एसीबी के अनुसार हजारीबाग थाना कांड संख्या 11/25, दिनांक 25 सितंबर 2025 में तत्कालीन अंचलाधिकारी, अंचल निरीक्षक, राजस्व उपनिरीक्षक सहित स्थानीय भू-माफिया के विरुद्ध मामला दर्ज है। आरोप है कि वन भूमि, सरकारी जमीन और गैरमजरुआ खास किस्म की जंगल भूमि को अवैध तरीके से हासिल कर उसकी बिक्री की गई तथा गलत तरीके से दाखिल-खारिज कराया गया।

मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13(2), सहपठित धारा 13(1)(डी) तथा भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 467, 468, 471 और 120बी के तहत कार्रवाई की गई है। एसीबी की प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, इस मामले में पूर्व में तत्कालीन अंचलाधिकारी समेत अन्य सरकारी पदाधिकारियों, भू-माफिया, क्रेताओं और विक्रेताओं को न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।

मंगलवार, 7 अक्टूबर 2026 को विशेष छापामारी दल ने कार्रवाई करते हुए मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नयाखाप टोला मुकुंदगंज निवासी तीन भूमि विक्रेताओं को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों में 68 वर्षीय विश्वेश्वर प्रजापति, 62 वर्षीय शंकर प्रजापति और 61 वर्षीय रामगति गुप्ता उर्फ रामगति प्रसाद शामिल हैं। तीनों के पिता का नाम भी महावीर प्रजापति और स्व. रामेश्वर साव के रूप में दर्ज है। 

यह भी पढ़ें- तबादला डाड़ी में, दस्तखत चौपारण में! हजारीबाग में सचिव की आईडी से बने 92 जन्म प्रमाण पत्र; फर्जीवाड़े की आशंका 

यह भी पढ़ें- Jharkhand SIR: हजारीबाग में 3.76 लाख मतदाताओं को मिला नोटिस, ऑनलाइन सुनवाई कर रहा चुनाव आयोग