विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हजारीबाग में खास महाल की जमीन का होगा पूरा हिसाब, 30 अक्टूबर तक सर्वे रिपोर्ट सौंपने का आदेश

Published: Thu, 15 Oct 2026 08:34 AM (IST)

उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में खास महाल प्रकोष्ठ की बैठक हुई, जिसमें भूमि सर्वेक्षण, लीज नवीकरण और अभिलेखों की ...और पढ़ें

खास महाल भूमि सर्वेक्षण की समीक्षा बैठक हुई। जागरण

खास महाल भूमि सर्वेक्षण की समीक्षा बैठक हुई। जागरण

HighLights

  1. हजारीबाग में खास महाल भूमि का सर्वे पूरा कर 30 अक्टूबर तक रिपोर्ट देनी होगी।

  2. उपायुक्त ने लीज नवीकरण और भूमि अभिलेखों की समीक्षा की।

  3. खास महाल भूमि के सलामी और लगान की वसूली की प्रक्रिया की जानकारी ली गई।

संवाद सहयोगी, हजारीबाग। हजारीबाग में खास महाल प्रकोष्ठ के कार्यों की समीक्षात्मक बैठक बुधवार को उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में हुई। बैठक में खास महाल भूमि के सर्वेक्षण, लीज नवीकरण और भूमि संबंधी अभिलेखों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई।

उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सभी सर्वेक्षण कार्य पूरे कर 30 अक्टूबर तक रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया। बैठक में पिछले पांच वर्षों में किए गए लीज नवीकरण की जानकारी ली गई। उपायुक्त ने खास महाल की पुनर्ग्रहित भूमि से संबंधित अभिलेख उपलब्ध कराने को कहा, ताकि भूमि को अतिक्रमण से सुरक्षित रखा जा सके। उन्होंने खास महाल भूमि की मौजावार सूची और संबंधित दस्तावेजों की भी समीक्षा की।

उपायुक्त ने खास महाल भूमि के सलामी एवं लगान की वसूली से संबंधित प्रावधानों और विधिक प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्राप्त करने का निर्देश दिया। साथ ही, भूमि संबंधी अभिलेखों को अद्यतन रखने, उनका डिजिटल संधारण करने और सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरा करने पर जोर दिया। 

यह भी पढ़ें- हजारीबाग में खास महल की जमीन पर बड़ा खेल: 11 महीने के एग्रीमेंट पर खड़ी कर दी करोड़ों की इमारतें

यह भी पढ़ें- Palamu News: नई दर लागू होने के बाद खास महाल लीज नवीकरण ठप, लीज धारकों पर इस तरह डाला गया है बोझ

यह भी पढ़ें- हजारीबाग में खास महाल जमीन पर प्रशासन सख्त, 25 सितंबर तक सर्वे पूरा करने का निर्देश