संस्कृति व संस्कार शिक्षा के आधार स्तंभ : प्राचार्य
संवाद सूत्र बरही (हजारीबाग) डीएवी पब्लिक स्कूल बरही में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2018
संवाद सूत्र बरही (हजारीबाग) : डीएवी पब्लिक स्कूल बरही में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2018 के सफल प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। बताया गया कि यह परीक्षा गायत्री परिवार द्वारा विद्यार्थियों को अपनी संस्कृति को पहचानने व उससे प्रेरित होकर संस्कारवान बनने के लिए प्रोत्साहित करती है। उक्त परीक्षा में बरही डीएवी स्कूल के बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था। शनिवार को सम्मान समारोह में गायत्री परिवार की तरफ से पहुंचे सुरेंद्र कुमार, बुद्धिजीवी अर्जुन राणा ने बरही के बच्चों को पुरस्कृत किया। बताया गया कि हजारीबाग जिले में प्रथम स्थान गौतम गंभीर 8 सी , द्वितीय स्थान हर्षदा सिंह पंचल बी, राहुल कुमार गुप्ता दशम ने प्राप्त किया। कक्षा पंचम में अभिदीप प्रसाद आनंद शर्मा, अभिनव कुमार बख्शी, स्वीटी कुमारी, नंदनी कुमारी, कक्षा 6 में कुमारी श्रेया अमन आर्य, विद्या कुमारी, हर्ष राज कक्षा सप्तम में आशुतोष कुमार आनंद, अनीश राज, सोलंकी सोनी, श्वेता कुमारी कक्षा अष्टम में गुलशन कुमार सिंह, संकेत, मोनिता कक्षा नवम में रिश्ता, राशि कुमारी रानी आयुष राज कक्षा दशम में ऋषि कुमार, कुणाल राज, धीरज कुमार क्रमश: प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य अशोक कुमार सिंह ने बच्चों को सम्मानित करते हुए कहा कि संस्कृति व संस्कार शिक्षा के आधार स्तंभ है। भारत पहले भी विश्व गुरु था आगे भी आप इसे बना सकते हैं। हमें अपने बुजुर्गों के मान-सम्मान का ख्याल रखना चाहिए। डीएवी अपने आप में संस्कार हैं।