विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार ट्रक से टकराई, 3 लोगों की मौके पर मौत; 5 घायल

Published: Mon, 10 Feb 2025 08:56 AM (IST)

चरही एनएच-33 पर बिरसा मैदान के पास प्रयागराज से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार हाइवे में खड़े ट्रक से टकरा ...और पढ़ें

ट्रक से टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त हुई कार
ट्रक से टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त हुई कार

HighLights

  1. प्रयागराज महाकुंभ से लौट रहे रांची के श्रद्धालुओं की कार हुई हादसे का शिकार
  2. चरही में टाटा सूमो कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई
  3. ट्रक से टक्कर में कार के उड़े परखच्चे, तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत

जागरण संवाददाता, हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग से बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। कुंभ स्नान करके रांची लौट रही एक टाटा सूमो सोमवार को चरही में एक खड़े ट्रक से टकरा गई, जिससे तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं इस हादसे में पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के दौरान कार में 11 लोग सवार थे, जो सभी एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं।

अनियंत्रित होकर घड़े ट्रक से टकराई कार

हादसा चरही एनएच-33 पर बिरसा मैदान के पास स्थित तीखे मोड़ पर हुआ, जब टाटा सूमो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई। सभी यात्री रांची के बेड़ों कुंभ स्नान कर वापस टाटा सूमो नंबर जेएच 01डीजे 2976 से लौट रहे थे।

ट्रक से टक्कर के बाद पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने सूमो को अपने चपेट में ले लिया  घटना सुबह 6:20 बजे की है।

ट्रक से टक्कर के बाद कार की स्थिति।

घायलों का चल रहा इलाज

सड़क पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। चरही पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से बचाव और राहत कार्य के लिए जुड़ गए। वाहन में बैठी तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टाटा सूमो का चालक और दो महिलाएं सुरक्षित बचे।

पुलिस ने घायलों को एनएचआई के एम्बुलेंस से इलाज हेतु हजारीबाग भेज दिए। साथ ही मृतक महिलाओं के शव को अंतर्परीक्षण के लिए हजारीबाग भेज दी गई। एनएचएआई के हाइड्रा से दुर्घटना ग्रस्त वाहन को निकालकर रोड़ को आवागमन योग्य किया।

मृतकों और घायलों की पहचान रांची क्षेत्र के निवासियों के रूप में हुई है। मृतक आशा देवी गुमला की रहने वाली , जबकि संजू देवी और सोनी देवी रांची आदिवासी चौक आईटीआई की रहने वाली थीं।

घायलों में रंजू देवी और उमा देवी मां-बेटी बताई गई जो दोनों आईटीआई चौक के पास की रहने वाली हैं। पुनीता देवी बुंडू, असिता देवी मांडर और ज्योति देवी भी रांची की रहने वाली हैं। सभी को इलाज हेतु हजारीबाग भेजा गया।

हाईवे पर वाहन पार्किंग के लिए नियम बनाने की मांग

दुर्घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मोड़ पर खड़े ट्रक को देखकर ड्राइवर वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिसकी वजह से यह दर्दनाक हादसा हो गया।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि हाईवे पर वाहनों के गलत तरीके से पार्किंग को लेकर सख्त नियम बनाए जाएं, जहां तहां खड़े वाहन दुर्घटना का कारण बन रहे हैं।

ये भी पढ़ें

'मेरी मां का दम घुट रहा है, गया स्टेशन पर उतरवा दीजिए प्लीज', कुंभ जाने के लिए ट्रेन में सवार यात्री ने लगाई गुहार

Hazaribagh: पत्नी को जलाकर मारने का मामला, पूर्व SDM रांची से गिरफ्तार