विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हजारीबाग के दनुआ घाटी में 2 सड़क हादसे: खाई में गिरा ट्रेलर तो पुलिया के नीचे पलटा कोयला लदा ट्रक, 2 घायल

Published: Mon, 23 Nov 2026 03:36 PM (IST)

दनुआ घाटी में सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला जारी है, जहां सोमवार को दो अलग-अलग हादसों में वाहन खाई और पुलिया के नीचे जा गिरे। 

हजारीबाग में 2 वाहन खाई में गिरे। (जागरण)

हजारीबाग में 2 वाहन खाई में गिरे। (जागरण)

HighLights

  1. दनुआ घाटी में सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला थम नहीं रहा।

  2. पोकलेन लदा ट्रेलर 40 फीट गहरी खाई में जा गिरा।

  3. कोयला लदा ट्रक पुलिया के नीचे गिरने से दो घायल।

संवाद सूत्र, चौपारण (हजारीबाग)। दनुआ घाटी में सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को अलग-अलग स्थानों पर दो वाहन अनियंत्रित होकर खाई और पुलिया के नीचे जा गिरे।

हादसों में दो लोगों के घायल होने की खबर है। दनुआ घाटी में पोकलेन मशीन लदा ट्रेलर करीब 40 फीट गहरी खाई में गिर गया। दुर्घटना के बाद ट्रेलर चालक और उपचालक का पता नहीं चल सका।

पहली घटना दनुआ घाटी में हुई, जहां पोकलेन मशीन लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरा।

बताया जाता है कि ट्रेलर पर लदी पोकलेन मशीन समेत वाहन करीब 40 फीट नीचे खाई में समा गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे।

हालांकि, चालक और उपचालक के संबंध में तत्काल कोई जानकारी नहीं मिल सकी। उनकी तलाश और दुर्घटनाग्रस्त वाहन की स्थिति को लेकर मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।

पुलिया के नीचे गिरा ट्रक

दूसरी घटना चेकपोस्ट के समीप हुई। यहां राज्य से बाहर जा रहा कोयला लदा ट्रक चेकपोस्ट से करीब सौ मीटर पहले अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे जा गिरा।

हादसे में चालक और उपचालक घायल हो गए। स्थानीय लोगों एवं पुलिस जवानों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया।

दनुआ घाटी में लगातार हो रही दुर्घटनाओं से एक बार फिर सड़क सुरक्षा और घाटी के खतरनाक मार्ग को लेकर चिंता बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें- झारखंड में हाता-चाईबासा मार्ग पर सड़क हादसा, ट्रेलर और कार की सीधी टक्कर में 7 घायल; 4 की हालत गंभीर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।