विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

निशा भगत सुसाइड केस: NCW का झारखंड सरकार पर तीखा हमला, कहा- CBI को जांच सौंपने से जिम्मेदारी पूरी नहीं होती

Published: Wed, 11 Nov 2026 01:56 PM (IST)

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया किशोर रहाटकर ने गुमला पहुंचकर निशा भगत के स्वजन से मुलाकात की। उन्होंने मामले ...और पढ़ें

HighLights

  1. राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष ने निशा भगत के परिवार से मुलाकात की।

  2. गंभीर चिंता व्यक्त की, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन।

  3. महिलाओं की सुरक्षा और राज्य सरकार की जवाबदेही पर जोर दिया।

जागरण संवाददाता, गुमला। निशा भगत प्रकरण को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग गंभीर है। बुधवार को राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया किशोर रहाटकर गुमला पहुंचीं और निशा भगत के स्वजन से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी ली।

उन्होंने निशा के पिता हंदु भगत से घटनाक्रम के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से बातचीत की और परिवार की शिकायतों एवं भावनाओं को सुना।

इस दौरान उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली ऐसी घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं। यह दिल दहला देने वाली घटना है और आयोग इस पूरे मामले को लेकर गंभीर रूप से चिंतित है।

डीजीपी को किया जाएगा तलब

आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि इस प्रकरण को लेकर उन्हें कई शिकायतें मिली हैं। लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। आयोग ने मामले का संज्ञान लिया है और इस संबंध में डीजीपी से भी बात की जाएगी। उनसे पूछा जाएगा कि अब तक क्या कार्रवाई हुई है और घटनाक्रम के बाद क्या कदम उठाए गए हैं।

उन्होंने कहा कि मामले में दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेकर यह भी समीक्षा की जाएगी कि महिलाओं में सुरक्षा का विश्वास कायम करने के लिए क्या कदम उठाए गए हैं।

CBI जांच को लेकर सरकार पर हमला 

उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता है। झारखंड के विभिन्न हिस्सों से महिलाओं के साथ हो रही घटनाएं चिंता का विषय हैं। केवल किसी मामले को सीबीआई को सौंप देना ही सरकार की जिम्मेदारी पूरी होना नहीं है।

विजया ने कहा कि राज्य सरकार को भी संवेदनशीलता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। पूरे राज्य में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कदम उठाने की जरूरत है।

विजया किशोर रहाटकर ने कहा कि निशा भगत प्रकरण में सीबीआई जांच की बात सामने आई है, लेकिन इसके साथ ही राज्य सरकार को भी पूरे मामले की जवाबदेही समझनी होगी। आयोग इस प्रकरण के सभी पहलुओं पर जानकारी जुटाकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का प्रयास करेगा।

यह भी पढ़ें- निशा भगत की मौत मामले में अजय तिर्की को भय नहीं, कहा- निशा अवसाद में थी, रघुवर दास असल दोषी; CBI जांच को तैयार

यह भी पढ़ें- निशा भगत केस में CBI जांच पर बोले राकेश सिन्हा, कहा- परिवार की मांग पूरी करना सरकार की प्रतिबद्धता

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।