गुमला में छठी की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, पंचायत ने 24 हजार रुपये जुर्माना लगाकर मामला दबाने की कोशिश की
चैनपुर, गुमला में एक नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पंचायत ने 24 हजार रुपये जुर्माना ...और पढ़ें

नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला। जागरण
HighLights
नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया।
पंचायत ने 24 हजार रुपये जुर्माना लगाकर मामला दबाया।
जागरण संवाददाता, चैनपुर (गुमला)। चैनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में छठी कक्षा की नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि कानून को सूचित करने के बजाय पंचायत ने चार नाबालिगों पर 6-6 हजार रुपये कुल 24 का जुर्माना लगाकर मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की। पुलिस ने बुधवार सुबह चारों आरोपितों को उनके घरों से हिरासत में ले लिया।
जानकारी के अनुसार, घटना नौ नवंबर की शाम की है। छात्रा गांव के पास जंगल में मवेशी चराने गई थी। इसी दौरान गांव के चार नाबालिगों ने उसे घेरकर बारी-बारी से जबरन दुष्कर्म किया और फिर मौके से फरार हो गए।
घर लौटकर छात्रा ने स्वजन को घटना की जानकारी दी। जिसके उपरांत 15 नवंबर को गांव के कुछ लोगों के द्वारा बुलाई गई पंचायत में चारों पर 6-6 हजार रुपये, कुल 24 हजार रुपये का जुर्माना लगाकर मामला खत्म करने का फैसला किया गया। परंतु स्वजन ने न्याय की आस में छात्रा को लेकर 17 नवंबर को चैनपुर थाना पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की और छात्रा की मेडिकल जांच कराई।
बुधवार सुबह छापामारी कर चारों नाबालिगों को हिरासत में लिया गया। कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में पेश करने के लिए गुमला भेजा गया है। छात्रा को देखभाल और संरक्षण के लिए बाल कल्याण समिति को सौंपा गया है। जुर्माना लगाने वाले ग्रामीणों की पहचान की जा रही है। जल्द की जुर्माना लगाने वालों की पहचान कर कार्रवाई किया जाएगा।
-अरविंद कुमार, थाना प्रभारी चैनपुर।
यह भी पढ़ें- आम जनता से टैक्स वसूली में सख्ती, सरकारी विभागों पर गुमला नगर परिषद का 2.35 करोड़ बकाया
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।