विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुमला में एकतरफा प्रेम का खौफनाक खेल! 11वीं की छात्रा को अगवा कर रातभर जंगल में रखा, पांच गिरफ्तार

Published: Thu, 10 Sep 2026 09:37 AM (GMT+05:30)

गुमला में एकतरफा प्रेम के चलते 11वीं की छात्रा का अपहरण कर लिया गया था, जिसे पुलिस ने अरंगी जंगल ...और पढ़ें

11वीं की छात्रा के अपहरण मामले में 5 गिरफ्तार। जागरण

11वीं की छात्रा के अपहरण मामले में 5 गिरफ्तार। जागरण

HighLights

  1. 11वीं की छात्रा का एकतरफा प्रेम में अपहरण।

  2. पुलिस ने अरंगी जंगल से छात्रा को सकुशल बचाया।

जागरण संवाददाता, गुमला। एकतरफा प्रेम में 11वीं कक्षा की छात्रा के कथित अपहरण का मामला सामने आया है। आरोप है कि 18 वर्षीय बिरिया उरांव ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर स्कूल से घर लौट रही छात्रा को बोलेरो से अगवा कर लिया। घटना आठ सितंबर की दोपहर सिसई थाना क्षेत्र के नागफेनी-पोढ़ा के बीच की बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही सिसई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की। बुधवार की सुबह करीब चार बजे पुलिस ने छात्रा को अरंगी जंगल से सकुशल बरामद कर लिया। मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपित बिरिया उरांव को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर घटना में शामिल उसके चार साथियों मुन्ना उरांव (26), बीरेंद्र उरांव (30), राजेश उरांव (22) और आशीष लोहरा (20) को बुधवार को अरंगी कच्चापारा स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने कथित अपहरण में प्रयुक्त बोलेरो वाहन भी जब्त किया है। पुलिस के अनुसार, बिरिया उरांव छात्रा से एकतरफा प्रेम करता था। इसी वजह से उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर छात्रा को अगवा करने की योजना बनाई और घटना को अंजाम दिया। छात्रा को अरंगी जंगल में रातभर रखा गया था।

पुलिस को आशंका है कि मुख्य आरोपित बिरिया उरांव ने छात्रा के साथ दुष्कर्म भी किया। छात्रा का मेडिकल कराया गया है। पुलिस मामले में एकतरफा प्रेम के अलावा अन्य संभावित कारणों की भी जांच कर रही है। छात्रा और आरोपितों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस घटना के पूरे क्रम की पड़ताल में जुटी है। पुलिस ने सभी आरोपितों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 

यह भी पढ़ें- पुंछ में स्कूल से लौट रही 7वीं की छात्रा का अपहरण, 3 दिन बंधक बना किया दुष्कर्म; 2 गिरफ्तार

यह भी पढ़ें- पहले अपहरण की सूचना, फिर बदली कहानी! रांची में विधायक के पुत्र से मारपीट मामले में पांच लोग बनाए गए आरोपित