सूखे पेड़ के लिए रिश्तों ने खेली खून की होली, बेटों के साथ धारदार हथियार लेकर दौड़ा अधेड़; भाई समेत 3 की ले ली जान
झारखंड के गुमला में सिसई थाना क्षेत्र के सकरोली गांव में शुक्रवार को दोपहर एक सूखे पेड़ के विवाद में खून की होली खेली गई। मामूली विवाद में भाई ने अपने बेटों के साथ मिलकर दो सगे भाईयों एवं उनके एक-एक बेटों सहित चार लोगों को टांगी एवं बलुआ से काट कर जख्मी कर दिया। इनमें तीन की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।
संवाद सूत्र, सिसई(गुमला)। झारखंड के गुमला में सिसई थाना क्षेत्र के सकरोली गांव में शुक्रवार को दोपहर एक सूखे पेड़ के विवाद में खून की होली खेली गई। मामूली विवाद में भाई ने अपने बेटों के साथ मिलकर दो सगे भाईयों एवं उनके एक-एक बेटों सहित चार लोगों को टांगी एवं बलुआ से काट कर जख्मी कर दिया। इनमें तीन की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।
मृतकों में 62 वर्षीय नागेश्वर साहु, भाई 52 वर्षीय मुन्ना साहु , पुत्र 35 वर्षीय पवन साहु शामिल है। जबकि मृतक मुन्ना साहु का पुत्र विकास साहु का इलाज रिम्स में चल रहा है। जबकि मारने वाले अपराधी मृतक का भाई नंदकिशोर साहु, भतीजा सत्येंद्र साहु और शिवकुमार साहु को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
सूखे पेड़ के लिए खूनी खेल
जानकारी के अनुसार, सिसई प्रखंड के सकरोली गांव में नागेश्वर साहू ,मुन्ना साहु , नन्दकिशोर साहू तीनों सहोदर भाई अपने काड़ों-कोचा स्थित जमीन की खुदाई कराकर खेत बनवा रहे थे। इसी जमीन पर पूर्वजों द्वारा एक पेड़ लगाया गया था।
मिट्टी कटाई के दौरान यह पेड़ गिरकर सूख गया था। इस पेड़ पर मंझला भाई होमगार्ड जवान नंदकिशोर उर्फ ननकु साहू अपना अधिकार जमा रहा था। वहीं, अन्य दोनों भाईयों का कहना था कि पूर्वजों का लगाया पेड़ है इसे आपस में बांट लियचा जाए। नंदकिशोर किसी की सुनने को तैयार ही नहीं था और अपने दोनों भाई नागेश्वर साहू एवं मुन्ना साहू से उलझ गया।
बेटों के साथ टांगी बलुआ लेकर पहुंचा नंदकिशोर फिर...
बात इतनी बढ़ गई कि तीनों भाईयों के पुत्र पवन साहू, विकास साहू एवं नागेश्वर के पुत्र सत्येंद्र साहू एवं शिव कुमार साहू टांगी-बलुआ से लैस होकर घटनास्थल से कुछ दूर पक्की सड़क पर स्थित सकरोली महुआ सोकरा नामक स्थान पर पहुचे। नंदकिशोर ने अपने दोनों पुत्र सत्येंद्र एवं शिवकुमार के साथ मिलकर अपने सगे भाईयों एवं भतीजा पर अचानक टांगी बलुआ से हमला कर दिया।
घटनास्थल पर ही तीन की मौत
किसी को संभलने का मौका नहीं मिला और घटनास्थल पर ही तीनों की मौत हो गई। जबकि घटना स्थल से भाग रहे विकास साहू को स्कूटी से पीछा कर पकड़ कर घटना स्थल पर लाया गया और उसे भी टांगी से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
पुलिस ने बाप-बेटों को किया गिरफ्तार
घटना के बाद पुलिस तत्काल घटना स्थल पहुंची तथा घटना में शामिल बाप बेटे नन्द किशोर साहू, सत्येंद्र साहू एवं शिवकुमार साहू को गिरफ्तार कर लिया। एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने कहा कि पेड़ को लेकर परिवार में विवाद था। विवाद शार्टआउट करने का प्रयास नहीं किया गया और यह घटना घटी।