Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बंद कमरे में चिल्लाती रही मां... जल्लाद ससुरालवालों ने एक न सुनी.. पहले की बहू की हत्या फिर शव को किया आग के हवाले

    Updated: Fri, 09 Feb 2024 07:05 PM (IST)

    बिहार में गोपालगंज के भेड़िया गांव में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर मायके से आए लोगों को कमरे में बंद करने के बाद ससुरालवालों ने अपनी बहू की हत्या कर शव को जला दिया। मामले में मृतका की मां ने नगर थाने में सात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

    Hero Image
    मायके के लोगों को बंधक बनाकर विवाहिता की हत्या, शव को जलाया। (सांकेतिक फोटो)

    जागरण संवाददाता, गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज में नगर थाना क्षेत्र के भेड़िया गांव में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर मायके से आए लोगों को कमरे में बंद करने के बाद ससुरालवालों ने अपनी बहू की हत्या कर शव को जला दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मामले में मृतका की मां सिवान जिले के हुसैनगंज थाने के टिकरी गांव की कलावती देवी ने नगर थाने में सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।  पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

    जानकारी के अनुसार, सिवान जिले के हुसैनगंज थाने के टिकरी गांव के दिवंगत काशीनाथ शर्मा की बेटी बबिता देवी की शादी ओमप्रकाश शर्मा के साथ वर्ष 2012 में हुई थी। शादी के बाद से ही उसके ससुरालवाले दहेज में दो लाख रुपये व एक बाइक की मांग कर रहे थे।

    बेटी ने पहले ही जताया था हत्या का डर

    मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ मारपीट की जा रही थी। ससुरालवाले उसे अक्सर प्रताड़ित भी करते थे। छह फरवरी को बबिता ने अपनी मां के पास फोन कर दहेज के लिए प्रताड़ित करने की बात बताई। उसने आशंका जताई थी कि मांग पूरी नहीं होने पर हत्या भी कर सकते हैं।

    जब बेटी के घर पहुंची मां तो...

    सात फरवरी को बबिता की मां जब अपनी बेटी के ससुराल में पहुंची, तो उन्हें बेटी से मिलने नहीं दिया गया। इसके बाद उन्हें एक कमरे में बंधक बना कर उनकी बेटी के शव को जला दिया गया। काफी विनती करने के बाद बेटी के ससुरालवालों ने उन्हें छोड़ा। इसके बाद वह अपने घर वापस चली गई।

    इन्हें बनाया आरोपित

    आठ फरवरी को उन्होंने थाने में प्राथमिकी करने के लिए आवेदन दिया। इसके बाद पुलिस ने मामले में मृतका की मां के बयान पर ससुर राम बिलास शर्मा, सास कलावती देवी, भैंसुर जय प्रकाश शर्मा, ननद ललिता देवी, प्रभावती देवी, उषा देवी व गोतनी को आरोपित किया है।  प्राथमिकी के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    थानाध्यक्ष ने क्या कहा?

    घटना के संबंध में नगर थानाध्यक्ष ओम प्रकाश चौहान ने बताया कि दहेज के लिए महिला की हत्या कर शव जलाने का आरोप लगा उसकी मां लगा रही है। मामले में दहेज हत्या की प्राथमिकी कर ली गई है। आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है। मामला संदिग्ध लग रहा है। पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है। जांच के बाद मामला स्पष्ट हो पाएगा।

    घर छोड़कर फरार हैं आरोपित

    बहू की हत्या कर शव जलाने की सूचना मिलने के बाद नगर थाने की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस जब मौके पर पहुंची तो पता चला कि घटना के बाद सभी आरोपित घर छोड़कर फरार हो गए हैं। पुलिस मामले में प्राथमिकी करने के बाद फरार आरोपितों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

    यह भी पढ़ें: Haldwani Violence: 'क्या ये अमृतकाल है...'; RJD के सवाल पर BJP का जवाब, हल्द्वानी हिंसा को लेकर बिहार में भी सियासत गर्म

    Bihar Politics: नीतीश कुमार के चौके पर तेजस्वी यादव का छक्का, तैयार कर दिया प्लान B, चुनाव में बाजीगर बनने की तैयारी