डोभा निर्माण में मुखिया कर रहीं मजदूरी
भरनो :भरनो प्रखंड की उत्तरी भरनो पंचायत के समसेरा गांव में चल रहे डोभा निर्माण कार्य में मुखिया मंजू
भरनो :भरनो प्रखंड की उत्तरी भरनो पंचायत के समसेरा गांव में चल रहे डोभा निर्माण कार्य में मुखिया मंजू देवी भी मजदूरी कर रहीं हैं। इस गांव में 15 डोभों को स्वीकृति मिली है। शुक्रवार को बीडीओ स्वेता वेद ने गांव में डोभा निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। मुखिया मंजू देवी को काम करते देख बीडीओ आश्चर्यचकित हो गई। मुखिया ने कहा जलसंचय को लेकर सभी लोग जी जान से लगे हैं। मनरेगा के तहत हो रहे कार्यो में ग्रामीण मजदूरी नहीं करना चाहते हैं। वजह, समय पर मजदूरी का भुगतान नहीं होना है। इसलिए मजदूरों के साथ वह भी काम पर लगी हुईं हैं, ताकि मजदूरों को मजदूरी मिलने का भरोसा हो और डोभा निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा हो सके। मुखिया मंजू देवी के इस कार्य की बीडीओ सहित अन्य लोगो ने प्रशंसा की। मौके पर कनिय अभियंता अलखदेव पांडे, पंचायत सेवक साजेब शमीम, कपिल गोप, शमसाद खान, विनय साहू आदि उपस्थित थे।